scorecardresearch
 

नहाते हुए बनाया लड़की का वीडियो, ब्लैकमेल कर बार-बार किया रेप... कोर्ट ने सुनाई 30 साल की सजा

अलवर में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के प्रयास के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को 30 साल की सजा सुनाई है. आरोपी ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए कई बार अपराध किया था. अदालत ने सबूतों के आधार पर कड़ी सजा सुनाते हुए अर्थदंड भी लगाया है.

Advertisement
X
नहाते हुए बनाया लड़की का वीडियो, ब्लैकमेल कर बार-बार किया रेप (Photo: representational image)
नहाते हुए बनाया लड़की का वीडियो, ब्लैकमेल कर बार-बार किया रेप (Photo: representational image)

राजस्थान में अलवर पॉक्सो कोर्ट संख्या एक के न्यायाधीश ने अप्रैल 2025 में प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म और हत्या का प्रयास करने के आरोपी को 30 साल के कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी ने पीड़िता की नहाते हुए अश्लील वीडियो बना ली थी. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म व उसका शोषण कर रहा था. 

पीड़िता एक दिन बकरियां चराने पहाड़ पर गई, तो वहां आरोपी ने उसको नशीला पिला दिया. जिससे वो बेहोश हो गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इलाज के बाद पीड़िता ने परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी.

नहाते समय बनाया पीड़िता का वीडियो

अधिवक्ता ने बताया कि 4 अप्रैल 2025 को अलवर के प्रतापगढ़ थाने में पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज करवाया था कि उसकी बेटी के साथ आरोपी युवक ने कई बार दुष्कर्म किया है और उसको मारने का प्रयास किया है. परिजनों ने बताया कि 20 फरवरी को जब परिवार के लोग बाहर गए हुए थे, तो आरोपी ने नहाते समय पीड़िता का वीडियो बना लिया. उसी रात के समय घर में पहुंचकर उसने ब्लैकमेल करके बेटी के साथ दुष्कर्म किया. 

पिलाई नशे वाली कोल्ड्रिंक

Advertisement

इसके बाद जब परिजन 24 फरवरी को बाहर गए, तो भी आरोपी ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया. 1 अप्रैल को फिर से घर में घुसकर दुष्कर्म किया. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार यह सिलसिला चल रहा था. 2 अप्रैल को जब पीड़िता पहाड़ पर बकरियों को लेकर गई थी. इस दौरान आरोपी वहां अपने एक दोस्त के साथ आया. तब पीड़िता को जबरन कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया. इसके बाद पीड़िता अचेत होकर बेहोश हो गई. वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. इलाज के दौरान कई घंटे बाद पीड़िता को होश आया. जांच में पता चला कि विषाक्त पदार्थ पीने से उसकी हालत खराब हुई है.

कोर्ट ने सुनाई 30 साल के कारावास की सजा

पीड़िता को जब होश आया तो उसने पूरी घटना में मामले की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने मामले के लिखित शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की. इस पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और मामला न्यायालय में पहुंचा. इस दौरान 21 गवाह व 25 दस्तावेज पेश किए गए. जिसके बाद आरोपी को मंगलवार को 30 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई . वहीं अर्थ दंड से भी उसे दंडित किया गया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement