scorecardresearch
 

लखनऊ अग्निकांड: जान बचाने के लिए खिड़की से नीचे कूदे छात्र का क्या हुआ? KGMU ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने बताया ताजा हेल्थ अपडेट

Lucknow Fire Update: लखनऊ एनिमेशन सेंटर में लगी आग के बाद एक छात्र खिड़की से नीचे कूद गया था. KGMU के डॉ. प्रेम राज सिंह ने बताया ने छात्र की हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है. इस हादसे में 15 की मौत हुई है. 20 से ज्यादा लोगों को अस्पताल लाया गया है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

Advertisement
X
लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे में अब तक 15 की मौत.(Photo:Screengrab)
लखनऊ कोचिंग सेंटर हादसे में अब तक 15 की मौत.(Photo:Screengrab)

UP News: राजधानी लखनऊ में एक तीन मंजिला कमर्शियल इमारत में स्थित एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग के बाद मचे हाहाकार के बीच एक नया अपडेट आया है. आग की लपटों और दम घोंटू धुएं से जान बचाने के लिए खिड़की की ग्रिल पकड़कर नीचे कूदने वाले छात्र की जान बच गई है. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने खिड़की से कूदने वाले छात्र और अन्य घायलों की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर ताजा मेडिकल अपडेट जारी किया है.

भीषण आग के दौरान सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया था, जिसमें एक छात्र खुद को बचाने के लिए खिड़की की ग्रिल पकड़े नजर आ रहा था, लेकिन लपटों के कारण वह सीधे नीचे गिर गया.

इस छात्र के संबंध में KGMU ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेम राज सिंह ने बताया, "जो बच्चा ऊपर से कूदा था, उसकी कमर में चोट आई है. उसकी रीढ़ की हड्डी और कमर के हिस्से में चोट लगने के कारण डॉक्टर उसका पूरी मुस्तैदी से इलाज कर रहे हैं. फिलहाल वह खतरे से बाहर है.

डॉक्टरों की टीम उसकी चोट की गंभीरता को देखने के लिए सीटी स्कैन और एक्स-रे (X-Ray) करवा रही है, ताकि यह देखा जा सके कि कहीं कोई अंदरूनी फ्रैक्चर तो नहीं है." देखें VIDEO:- 

Advertisement

वहीं, ट्रॉमा सेंटर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि कुल दो बच्चों ने ऊपर से छलांग लगाई थी, जिनकी पीठ और कमर में चोटें आई हैं और परीक्षण के बाद उनका भी इलाज किया जा रहा है.

अब तक 15 लोगों की मौत, 12 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल
अस्पताल प्रशासन ने इस भीषण हादसे में मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा भी साझा किया है. डॉ. प्रेम राज सिंह और डॉ. अनिल अग्रवाल के मुताबिक, अस्पताल में अब तक कुल 21 से 22 लोगों को लाया गया है. इनमें से 15 लोगों को 'ब्रॉट डेड' यानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत अवस्था में लाया गया था.

यह भी पढ़ें: ग्रिल पकड़ लटका, फिर जमीन पर आकर गिरा शख्स, लखनऊ आग का खौफनाक वीडियो

डॉक्टरों के मुताबिक, मरने वालों में 12 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. मृत घोषित किए जा चुके इन 15 लोगों के शवों का पंचनामा करके कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद इन्हें पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा जा रहा है.

राहत की बात यह है कि मलबे से सुरक्षित निकाले गए और अस्पताल लाए गए बाकी 5-6 बच्चे पूरी तरह से स्टेबल हैं. डॉ. प्रेम राज सिंह ने बताया कि फिलहाल मुख्य रूप से दो बच्चों का सघन इलाज चल रहा है, एक वह लड़का जो ऊपर से कूदा था और जिसकी कमर में चोट है, और दूसरी एक लड़की है जिसके पैर में चोट आई है. उनके साथ आए अन्य 4 बच्चे पूरी तरह ठीक हैं, वे होश में हैं और बातचीत कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement