scorecardresearch
 

लखनऊ: बिल्डिंग से गिरकर कैफे मालिक की मौत, मां ने कहा- बेटे को टॉर्चर कर फेंका, लिव-इन पार्टनर पर आरोप

लखनऊ के हजरतगंज में स्थित अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर 27 साल के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि शिवा की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर और उसकी बहन ने बंधक बनाकर टॉर्चर करने के बाद की है. पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
लिव-इन पार्टनर पर लगा हत्या का आरोप. (Photo: ITG)
लिव-इन पार्टनर पर लगा हत्या का आरोप. (Photo: ITG)

लखनऊ के हजरतगंज में शुक्रवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अवध ग्रीन अपार्टमेंट से गिरकर एक युवक घायल हो गया. अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान शिवा शर्मा के रूप में हुई है, जो इलाके में कैफे चलाता था. पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि यह महज हादसा था या फिर फ्लैट से नीचे धक्का देकर उसकी हत्या की गई.

मृतक की मां रंजना शर्मा का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे उनके पास रश्मि दुबे नाम की लड़की का फोन आया. फोन पर बताया गया कि शिवा का एक्सीडेंट हो गया है और उसे लोहिया अस्पताल ले जाया जा रहा है. बदहवास परिजन जब लोहिया अस्पताल पहुंचे तो वहां शिवा का कोई सुराग नहीं मिला. करीब डेढ़ घंटे बाद पता चला कि उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया है.

Lucknow Cafe owner dies falling building mother alleges torture live in partner

परिजनों के मुताबिक, जब वे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर पहुंचे तो वहां एंबुलेंस के पास रश्मि की बहन श्रद्धा का ड्राइवर दानिश खड़ा था. वह खुद को सौरव कश्यप बताकर फोन करता था. परिजनों को देखते ही दानिश गंभीर रूप से घायल शिवा और एंबुलेंस को लावारिस छोड़कर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: Pune: हथौड़े से वार कर लिव इन पार्टनर की हत्या, ढाई साल के मासूम के सामने शव लगाया ठिकाने, पत्नी और साले ने दिया साथ

Advertisement

एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया कि वह पिछले तीन घंटे से घायल को लेकर लोहिया और मेडिकल कॉलेज के बीच चक्कर काट रहा था. डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवा को मृत घोषित कर दिया. शिवा की मां रंजना शर्मा ने आरोप लगाया कि शिवा के साथ पहले बंधक बनाकर बर्बरता की गई, फिर उसे नीचे फेंक दिया गया.

Lucknow Cafe owner dies falling building mother alleges torture live in partner

युवक की मां ने कहा कि बेटे के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. दोनों आंखों में चोट थी, जबड़ा टूटा हुआ था. कान-नाक से खून बह रहा था, पसलियां और टांग टूटी थीं. पूरे शरीर पर सिगरेट से दागने और खरोंचने के निशान थे. परिजनों का दावा है कि श्रद्धा दुबे पिछले 4-5 महीनों से शिवा को प्रताड़ित कर रही थी. वह मारपीट, झूठे केस में फंसाने और बदनाम करने की धमकियां दे रही थी. करीब हफ्तेभर पहले वह दुकान पर भी आई थी और धमकी दी थी कि बेटे को उसके हवाले कर दें, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें. आरोपी लगातार उनके घर और दुकान की रेकी भी करवा रहे थे. 

वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि युवक चौथी मंजिल से गिरा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. युवक को धक्का दिया गया या घटना के पीछे कोई और वजह है, पुलिस सभी तकनीकी और फॉरेंसिक पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement