scorecardresearch
 

मुस्लिम लड़की से इश्क, शादी की चाहत, ब्रेकअप के बाद खूनी खेल... मुरादाबाद हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; जानिए कैसे भाई बना बहन का 'कातिल'

मुरादाबाद में गूगल के पूर्व कर्मचारी हार्दिक ने अपनी जुड़वां बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और मां को 'सरप्राइज' के बहाने घर बुलाकर घायल कर दिया. पुणे की एक युवती से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में आए हार्दिक को शक था कि इसमें मां-बहन का हाथ है। आरोपी गिरफ्तार है.

Advertisement
X
बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार (Photo- Screengrab)
बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार (Photo- Screengrab)

यूपी के मुरादाबाद में एक भाई अपनी ही बहन का 'कातिल' बन गया. होली के मौके पर उसने बहन को चाकुओं से गोद डाला. फिर मां पर हमला कर उसे भी लहूलुहान कर दिया. बहन की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि मां अभी भी अस्पताल में भर्ती है. इस वारदात में अब मुस्लिम लड़की से अफेयर का एंगल भी सामने आ रहा है.

घायल मां के मुताबिक, हत्यारोपी भाई हार्दिक पुणे की एक मुस्लिम लड़की से शादी करना चाहता था. लेकिन बाद में किसी वजह से उसका ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चला गया और काफी एग्रेसिव नेचर का हो गया. हार्दिक को लगता था कि उसके ब्रेकअप में मां नीलिमा और बहन हिमशिखा का हाथ था. इसी खुन्नस में उसने खैफनाक वारदात को अंजाम दे डाला.

दरअसल, मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां हार्दिक नामक युवक ने अपनी जुड़वां बहन हिमशिखा की बेरहमी से हत्या कर दी. गुरुग्राम में नौकरी करने वाले दोनों भाई-बहन होली मनाने घर आए थे. बीते शुक्रवार को जब मां ऑफिस गई थीं, तब हार्दिक ने बहन पर चाकू से 40 से ज्यादा वार किए और शव को कंबल में लपेटकर बिस्तर पर छिपा दिया. 

Advertisement

इसके बाद वह मां के दफ्तर पहुंचा और 'सरप्राइज' देने के बहाने उन्हें घर ले आया. जैसे ही मां ने बेटी का शव देखा, हार्दिक ने उन पर भी चाकू से ताबड़तोड़ 6 हमले किए. शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी जान बच गई, लेकिन हिमशिखा की मौत हो गई थी. 

पुलिस जांच में पता चला कि हार्दिक पहले गूगल में काम करता था, लेकिन नौकरी छोड़ यूट्यूबर बन गया था. पुणे की एक युवती से ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में था. उसे शक था कि उसके प्रेम संबंध टूटने के पीछे मां और बहन का हाथ है. इसी नफरत और गुस्से में उसने इस खूनी साजिश को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, घायल मां ने बेटे की करतूत को मीडिया के सामने बयां किया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement