scorecardresearch
 

'लॉरेंस बिश्नोई बड़ा भाई है... उस पर बात आई तो किसी को छोड़ेंगे नहीं', गैंगस्टर रोहित गोदारा को भी धमकी, Video

सोनीपत में पहल न्यूट्रिशन पर हुई फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. पोस्ट में रंगदारी और रोहित गोदारा का जिक्र है. हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement
X
सोनीपत फायरिंग मामले में लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया (Photo: Screengrab)
सोनीपत फायरिंग मामले में लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया (Photo: Screengrab)

हरियाणा के सोनीपत में बहालगढ़ चौक स्थित पहल न्यूट्रिशन पर हुई फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. पोस्ट कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से गैंगस्टर रणदीप मलिक के नाम से जारी बताया जा रहा है. हालांकि इस सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि नहीं की जाती है.

पोस्ट में लिखा गया है कि यह फायरिंग रणदीप मलिक और अनिल पंडित यूएसए ने करवाई है. इसमें पहल न्यूट्रिशन पर फेक प्रोडक्ट बेचकर युवाओं को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है. साथ ही दावा किया गया है कि संबंधित लोगों ने उनके दुश्मन रोहित गोदारा को फिरौती दी है. पोस्ट में रोहित गोदारा पर पाकिस्तान एजेंसी के साथ मिलकर देश की खुफिया जानकारी साझा करने का भी आरोप लगाया गया है.

सोनीपत फायरिंग पर वीडियो जारी

पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि जो भी लोग रोहित गोदारा को पैसे देंगे, उन्हें निशाना बनाया जाएगा. इसे एक ट्रेलर बताते हुए आगे और कार्रवाई की धमकी दी गई है. सिंगर मासूम शर्मा को भी हरियाणा के सरपंचों से माफी मांगने की चेतावनी दी गई है.

आशीष मलिक और कपिल कोबरा ने वीडियो में ली जिम्मेदारी

Advertisement

सोशल मीडिया पर जिन शूटरों के नाम सामने आए हैं, उनमें आशीष मलिक और कपिल मलिक सोनीपत, साहिल दुहान हिसार समेत कई नाम शामिल हैं. शूटरों के हथियारों के साथ वीडियो जारी करने का भी दावा किया गया है. फिलहाल मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement