scorecardresearch
 

बारिश और तूफान का कहर... कानपुर में ऑटो पर गिरा पेड़, 3 घंटे तक दबे रहे 6 लोग, 2 की मौत

कानपुर के काकादेव इलाके में कुदरत का कहर देखने को मिला है. शनिवार को हुई तेज हवाओं और बारिश के बीच एक विशालकाय पेड़ चलते ऑटो-रिक्शा पर गिर गया, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

Advertisement
X
पेड़ काटकर निकाले गए ऑटो में फंसे लोग.(Photo:Screengrab)
पेड़ काटकर निकाले गए ऑटो में फंसे लोग.(Photo:Screengrab)

कानपुर के काकादेव इलाके में कुदरत का कहर देखने को मिला है. शनिवार को हुई तेज हवाओं और बारिश के बीच एक विशालकाय पेड़ चलते ऑटो-रिक्शा पर गिर गया, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया और घंटों तक चले बचाव अभियान के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सका.

कानपुर के व्यस्ततम इलाकों में से एक काकादेव में शनिवार को मौसम का मिजाज बिगड़ना जानलेवा साबित हुआ. तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा एक पुराना पेड़ अचानक चलते हुए ऑटो-रिक्शा पर गिर गया. हादसे के वक्त ऑटो में करीब पाँच से छह लोग सवार थे, जो भारी पेड़ के नीचे पूरी तरह दब गए.

जैसे ही पेड़ गिरा, स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े. सूचना मिलते ही काकादेव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. ऑटो पेड़ के भारी तने के नीचे इस कदर पिचक गया था कि लोगों को बाहर निकालना नामुमकिन लग रहा था.

इसके बाद कटर मशीनों की मदद से पेड़ को टुकड़ों में काटा गया. लगभग दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सका. देखें VIDEO:- 

Advertisement

2 की मौत, घायलों का इलाज जारी
इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना दी गई है.

इस हादसे के बाद तेज बारिश और हवाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लोगों से पुराने पेड़ों और जर्जर इमारतों से दूर रहने की अपील की है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement