scorecardresearch
 

कानपुर बिकरू कांड: खुशी दुबे ने फर्स्ट डिवीजन से पास की 12वीं की परीक्षा; अखिलेश यादव को बताया 'बड़ा भाई'

कोर्ट-कचहरी और पारिवारिक बीमारियों के संघर्षों के बीच खुशी दुबे ने 12वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी हासिल है. खुशी ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर को दिया है और अब वह अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए वकालत की पढ़ाई करना चाहती हैं.

Advertisement
X
खुशी दुबे (Photo- Screengrab)
खुशी दुबे (Photo- Screengrab)

Kanpur News: बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे ने विषम परिस्थितियों के बावजूद यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा फर्स्ट पास की है. कोर्ट के चक्करों और मां की खराब तबीयत के बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी. परीक्षा के दौरान ही उनकी मां का अस्पताल में इलाज चल रहा था, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी. ईश्वर की कृपा से मिली इस सफलता के बाद अब खुशी का लक्ष्य और भी बड़े मुकाम हासिल करना है. उन्होंने साफ किया है कि वह भविष्य में कानून की पढ़ाई कर उन बेसहारा लोगों की आवाज बनेंगी जिन्हें न्याय की सबसे ज्यादा जरूरत है.

वकालत कर दिलाएंगी मजलूमों को न्याय

खुशी ने अपने भविष्य के लक्ष्य को लेकर 'आज तक' से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि वह अब वकालत की तैयारी करेंगी. खुशी अपने वकील के समर्पण से बेहद प्रेरित हैं, जिन्होंने उनका केस निशुल्क लड़ा और हर मोड़ पर साथ दिया. खुशी ने संकल्प लिया है कि वह भी आगे चलकर उन लोगों के लिए मजबूती से खड़ी होंगी जिनके साथ समाज में अन्याय हुआ हो, ताकि वह उन्हें न्याय दिलाने में मददगार साबित हो सकें.

यह भी पढ़ें: 'ऐसा बेटा सबको मिले', बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे की मां ने अखिलेश यादव को दीं दुआएं

अखिलेश यादव का जताया आभार

पारिवारिक स्थिति पर बात करते हुए खुशी ने बताया कि उनकी मां का हाल ही में दूसरा ऑपरेशन हुआ है. इस इलाज पर लगभग 10 लाख रुपये का भारी-भरकम खर्च आया, जिसे पूरी तरह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने वहन किया. खुशी ने उन्हें बड़े भाई के समान मानते हुए दिल से आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कठिन समय में अखिलेश यादव ने एक बेटे और भाई की तरह उनका साथ दिया और हर संभव मदद की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कानपुर बिकरू कांड: विकास दुबे गैंग की गोलियों से घायल हुए पुलिसकर्मियों को नोटिस, लौटाने होंगे साढ़े 6 लाख रुपये, वरना कटेगी सैलरी

सरकार से सिर्फ एक ही मांग

डिप्टी सीएम द्वारा सपोर्ट की पेशकश पर खुशी दुबे ने दो-टूक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सरकार से उन्हें बस इतनी ही सहायता चाहिए कि उनके खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई चल रही है, उसे खत्म किया जाए. खुशी का मानना है कि केस खत्म होने से ही उन्हें वास्तविक राहत मिलेगी.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement