scorecardresearch
 

'ऐसा बेटा सबको मिले', बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे की मां ने अखिलेश यादव को दीं दुआएं

कानपुर के चर्चित बिकरू कांड से जुड़ी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी ने अपनी गंभीर बीमारी के सफल इलाज के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया है. आर्थिक तंगी के कारण इलाज में हो रही देरी के बीच अखिलेश यादव ने आगे बढ़कर पूरे ऑपरेशन और दवाओं का खर्च वहन किया.

Advertisement
X
अखिलेश यादव ने खुशी दुबे की मां का इलाज करवाया था (Photo- Screengrab)
अखिलेश यादव ने खुशी दुबे की मां का इलाज करवाया था (Photo- Screengrab)

Kanpur News: बिकरू कांड के बाद जेल में रही खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी का लखनऊ के एक अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न हुआ. गायत्री तिवारी लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थीं और उनका परिवार कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण इलाज कराने में सक्षम नहीं था. खुशी दुबे ने अपनी मां की बिगड़ती सेहत को देख समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मदद की गुहार लगाई थी. अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी ने लोहिया संस्थान और निजी अस्पताल में इलाज के साथ दवाओं का पूरा खर्च उठाया. अब ठीक होने के बाद गायत्री तिवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सपा मुखिया को दुआएं देते हुए उनका आभार प्रकट किया है.

संसाधनों की कमी और अखिलेश की मदद

गायत्री तिवारी की तबीयत जनवरी महीने से खराब चल रही थी, लेकिन पैसों के अभाव में ऑपरेशन टलता जा रहा था. खुशी दुबे ने बताया कि कई जगह गुहार लगाने के बाद भी जब मदद नहीं मिली, तो उन्होंने सीधे अखिलेश यादव से संपर्क साधा. 

सपा नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद तुरंत इलाज शुरू हुआ. गायत्री ने भावुक होते हुए वीडियो में कहा कि उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन अखिलेश यादव ने बेटे की तरह उनकी मदद की.

इलाज के बाद गायत्री ने दीं दुआएं

सफल ऑपरेशन के बाद अब गायत्री तिवारी की हालत स्थिर है. हिंदू नव वर्ष के अवसर पर उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, "भगवान अखिलेश यादव को लंबी उम्र दे, ऐसा बेटा सबको मिले." 

ये भी पढ़ें- कानपुर बिकरु कांड: खुशी दुबे ने जताया अखिलेश यादव का आभार? बोली- 'गरीब ब्राह्मण बेटी की मदद के लिए धन्यवाद'

Advertisement

खुशी दुबे ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि संसाधनों के अभाव में मां का बचना मुश्किल लग रहा था, लेकिन समय पर मिली सहायता से आज उनकी मां उनके साथ हैं. पूरा परिवार इस मानवीय पहल के लिए सपा अध्यक्ष का ऋणी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement