scorecardresearch
 

युवती ने खोया आपा, गुस्से में तोड़ डाले 3 टोल बूम, देखें वायरल वीडियो

युवती ने खजुराहो हाईवे पर स्थित लुहारी टोल प्लाजा पर करीब एक घंटे तक जमकर उत्पाद मचाया और गुस्से में एक-एक करके तीन टोल बूम तोड़ डाले. युवती के इस हंगामे के बाद पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है.

Advertisement
X
मोबाइल चोरी होने का युवती ने लगाया आरोप.(Photo:Screengrab)
मोबाइल चोरी होने का युवती ने लगाया आरोप.(Photo:Screengrab)

यूपी के झांसी में एक युवती ने टोल प्लाजा पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वह करीब एक घंटे हंगामा करती रही और एक-एक करके तीन बूम को तोड़ डाले. उक्त युवती ऑर्केस्ट्रा डांसर बताई गई है. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई छानबीन शुरु कर दी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो झांसी जनपद के सकरार थानान्तर्गत खजुराहो हाईवे पर लुहारी टोल का बताया गया है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवती गाली गलौज करते हुए हंगामा कर रही है और वह वहां लगे बूमों को तोड़ रही है. 

सकरार थाना पुलिस के अनुसार, खजुराहो की ओर से किसी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर कार से अपनी मित्र के साथ झांसी आ रही युवती कुछ देर टोल के पास रुकी. इसी बीच उसे पता चला कि उसका फोन कहीं गायब हो गया है. 

इसी बात को लेकर वह टोल कर्मियों से सीसीटीवी कैमरा चैक कराने की जिद करने लगी. मौजूद कर्मचारियों ने उसे समझाया कि अभी कर्मचारी नहीं है, वह कुछ देर रुके तो कैमरे दिखा दिए जाएंगे, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करने लगी. काफी देर तक चले हंगामे के बाद लोगों ने समझाकर उसे शांत कराया. देखें VIDEO:- 

हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. युवती झांसी की रहने वाली बताई गई है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement