scorecardresearch
 

UP: कमरे में घुस पड़ोसी ने लगाई कुंडी, फिर रेप की कोशिश... दुखी होकर नाबालिग ने दे दी जान!

झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में पड़ोसी द्वारा घर में घुसकर जबरदस्ती के प्रयास से आहत 16-17 साल की किशोरी ने सल्फास खाकर जान दे दी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

Advertisement
X
9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड. (Photo: Representational)
9वीं की छात्रा ने किया सुसाइड. (Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने पड़ोसी द्वारा कथित जबरदस्ती से आहत होकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका की उम्र करीब 16 से 17 साल बताई जा रही है और वह कक्षा 9 की छात्रा थी.  उसके पिता ट्रक ड्राइवर हैं. परिवार में दो बहनें और एक भाई हैं और वह सबसे बड़ी थी. उनके साथ उसकी मौसी भी रहती थी.

परिजनों के अनुसार 23 फरवरी को किशोरी की मां अपनी छोटी बेटी के साथ मायके गई थी. पिता ट्रक लेकर बाहर गए हुए थे. 25 फरवरी को किशोरी का सगा और मौसेरा भाई स्कूल गए थे और मौसी खेत पर चली गई थी. घर में किशोरी अकेली थी. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला वीरु उर्फ वीरेन्द्र दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में जबरन घुस गया और किशोरी से जबरदस्ती करने लगा.

खेत से लौटकर मौसी ने पुलिस को दी सूचना

किशोरी ने विरोध किया और शोर मचाया. इसी दौरान उसके भाई स्कूल से लौट आया. उसने दरवाजा अंदर से बंद देखा और हाथ डालकर कुंडी खोल ली. अंदर पहुंचते ही आरोपी घबरा गया और किशोरी को छोड़कर छत के रास्ते भाग गया. मौसी ने बताया कि लड़की ने उन्हें फोन कर जानकारी दी थी. खेत से लौटकर उन्होंने पुलिस को बुलाया. 112 पर सूचना दी गई और पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई. मां को भी घटना की सूचना दी गई.

Advertisement

परिजनों का कहना है कि घटना से आहत किशोरी ने अगले दिन सुबह करीब 6 बजे सल्फास की गोलियां खा लीं. जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौसी के अनुसार आरोपी का दस दिन पहले ही तलाक हुआ था और वह पड़ोस में ही रहता है. उन्होंने बताया कि रात में किशोरी उनके साथ ही सोई थी, लेकिन सुबह उठने के बाद उसने यह कदम उठा लिया. मोंठ थाना प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

शिकायत के बाद आरोपी वीरु उर्फ वीरेन्द्र गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 333, 74, 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद गांव में शोक और गुस्से का माहौल है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement