scorecardresearch
 

झांसी तहसील में जेठ ने महिला और उसके बेटे को बुरी तरह पीटा, बचाने आए रिश्तेदारों को भी उठाकर पटका, वीडियो

उत्तर प्रदेश के झांसी में महिला और उसके बेटे की पिटाई का वीडियो सामने आया है. बताया जाता है कि महिला कोर्ट में सुनवाई के लिए गई थी. इस दौरान उसके जेठ ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया. मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
झांसी तहसील में जेठ ने महिला और उसके बेटे को बुरी तरह पीटा
झांसी तहसील में जेठ ने महिला और उसके बेटे को बुरी तरह पीटा

उत्तर प्रदेश के झांसी की सदर तहसील में एक महिला और उसके बेटे की जेठ ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी. जिससे तहसील में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक महिला झांसी के ड़ड़ियापुरा की रहने वाली है, लेकिन भोपाल में रहती है और वह अपने बेटे के साथ जेठ से चल रहे जमीनी विवाद की सुनवाई के लिए तहसील आई थी. इसी दौरान महिला और उसके बेटे पर हमला कर दिया गया. फिलहाल पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला शुक्रवार की देर शाम का है. झांसी की ड़ड़ियापुरा में रहने वाली महिला वंदना का जेठ से जमीनी विवाद चल रहा है. शुक्रवार को महिला अपने बेटे और रिश्तेदार के साथ तारीख पर झांसी की सदर तहसील आई हुई थी. शाम को वह जब तहसील में थी तभी उसके जेठ ने अपने साथियों के साथ उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी. 

यह भी पढ़ें: रास्ते को लेकर हुए विवाद में दलित महिला की पिटाई, पति के मुंह पर पेशाब करने का लगाया आरोप

अधिकारियों की सुरक्षा में लगे जवान भी नहीं आए बचाने

पिटाई के दौरान बीच-बचाव करने उसका बेटा और रिश्तेदार भी आ गए. लेकिन इसके बाद बावजूद भी जेठ नहीं माना और बेटे व रिश्तेदारों की भी पिटाई कर दी. इस दौरान सभी चिल्लाते रहे, लेकिन उन्हें बचाने कोई नहीं आया. साथ ही वहां मौजूद लोग भी बचाने के बजाय वीडियो बनाने लगे. हालांकि कुछ देर बाद वहां मौजूद लोगों ने हिम्मत जुटाकर उनकी मदद करते हुए उन्हें बचाया और पुलिस को सूचना दी.

Advertisement

पीड़ित महिला वंदना ने कहा कि वह डड़ियापुरा की रहने वाली है लेकिन भोपाल में रहती है. 2010 में जेठ ने सारी जमीन उससे छीन ली और मारपीट कर घर से भी भगा दिया. मेरे बेटे के नाम पर जो प्लॉट था उस पर भी जेठ ने कब्जा कर लिया है. हालांकि, शिकायत करने पर कुछ दिन पहले एसएसपी ने प्लॉट वापस दिलवा दिया.


जान से मारने की भी दी धमकी

प्लॉट वापस दिलाने वाले मामले को लेकर तहसील में तारीख थी, जिसके लिए मैं और मेरा बेटा आए थे. तारीख पर जब हम दोनों गए तो विनोद, प्रमोद, राहुल, सुधीर व अन्य लोगों ने मारपीट शुरू कर दी और जमीन पर भी पटक दिया. इस दौरान बचाने आए मेरे बेटे और रिश्तेदारों पर भी सभी ने हमला कर दिया. सभी ने मिलकर हमारा मोबाइल भी तोड़ दिया और जान से मारने की भी धमकी दी.

घटना की जानकारी देते हुए एसडीएम परमानंद ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement