scorecardresearch
 

'मुझे बुरी तरह पीटा', जब फरियाद लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा 105 साल का बुजुर्ग और फिर...

यूपी के कानपुर में 105 साल के एक बुजुर्ग मारपीट की शिकायत लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंच गए. वहां उनकी हालत देखकर एडीसीपी अशोक कुमार ने बुजुर्ग को ठंडा पानी पिलवाया. फिर बुजुर्ग से उनकी पूरी परेशानी पूछी और शिकायत पढ़ी. अधिकारी ने वहीं खड़े होकर तुरंत स्थानीय थानेदार को फोन करके बुजुर्ग की एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया.

Advertisement
X
बुजुर्ग की शिकायत सुनते ADCP.
बुजुर्ग की शिकायत सुनते ADCP.

यूपी के कानपुर में एक बुजुर्ग मारपीट की शिकायत लेकर  पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गए जहां अधिकारी ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. 105 साल के एक बुजुर्ग राज बहादुर अपने साथ मारपीट की शिकायत को लेकर स्थानीय थाने साढ़ पहुंचे थे. 

जब थाने में उनकी सुनवाई नहीं हुई और रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो इसके बाद बुजुर्ग लाठी के सहारे लड़खड़ाते हुए पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंच गया. इस दौरान पुलिस कमिश्नर के स्टाफ ऑफिसर (एडीसीपी) अशोक कुमार सिंह ने देखा कि बुजुर्ग लाठी के सहारे उनके ऑफिस में आ रहे हैं. इसके बाद वो खुद ही उठकर बाहर आ गए और बुजुर्ग की समस्या पूछी. 

'बुजुर्ग को पिलाया ठंडा पानी'

फिर एडीसीपी अशोक कुमार ने बुजुर्ग को ठंडा पानी पिलवाया. फिर बुजुर्ग से उनकी पूरी परेशानी पूछी और शिकायत पढ़ी. उन्होंने वहीं खड़े होकर तुरंत स्थानीय थानेदार को फोन करके बुजुर्ग की एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया.

'105 साल की उम्र में पुरानी याद को किया ताजा' 

वहीं, बुजुर्ग राजबहादुर ने अपनी 105 साल की उम्र में पुरानी यादों को ताजा करते हुए बताया कि मैं जब अंग्रेजों के समय में था, तो गोलियां चलती थी. उस समय मैं 10 से 12 साल का था. राजबहादुर का आरोप है कि गांव के रहने वाले पुत्तन नाम के युवक ने मुझे मारा है.

Advertisement

FIR दर्ज कर कार्रवाई करने के दिए आदेश- ADCP

इस मामले में स्टाफ ऑफिसर एडीसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 105 साल के बुजुर्ग हैं, जो अपनी शिकायत लेकर आए थे. मैंने उनकी शिकायत बाहर आकर सुनी है. उनसे मारपीट हुई है. उनका आरोप है कि गांव के रहने वाला पुत्तन ने उन्हें मारा है. इस मामले में थानेदार को उनकी एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं.

Advertisement
Advertisement