पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है. पंजाब कांग्रेस में चल रही इस अंदरूनी खींचतान के बीच इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि राजा वडिंग को अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए कह दिया गया है और अब पार्टी पंजाब में किसी नए चेहरे को कमान सौंपने की तैयारी कर रही है.