मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ एक स्थानीय इलाके में CJP (Cockroach Janata Party) द्वारा एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाना था. यह प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया जा रहा है. लेकिन इस प्रदर्शन के आयोजन से ठीक पहले स्थानीय निवासियों ने सड़क पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों का साफ तौर पर कहना है कि इस तरह के राजनीतिक प्रदर्शनों से क्षेत्र की शांति व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो जाएगी.