scorecardresearch
 

हरदोई: 7 साल के बच्चे की रेप के बाद हत्या करने वाले का एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी मेहनूर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

हरदोई में 7 साल के बच्चे के साथ कुकर्म और हत्या करने वाले अपराधी मेहनूर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. अपहरण के बाद परिजनों से 8 लाख की फिरौती मांगने वाले इस बदमाश पर 50 हजार का इनाम था. मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी भी घायल हुए हैं.

Advertisement
X
हरदोई में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहनूर मारा गया (Photo- ITG)
हरदोई में 50 हजार का इनामी बदमाश मेहनूर मारा गया (Photo- ITG)

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां इलाके में पुलिस ने 6 मई को 50 हजार के इनामी बदमाश मेहनूर उर्फ शेहनूर को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया. आरोपी ने 1 मई को गांव के उर्स मेले से 7 साल के मासूम का अपहरण किया था. कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया गया था. पुलिस घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसमें एसओजी प्रभारी राजेश कुमार घायल हो गए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी की मौत हो गई.

मेले से किया था अपहरण, फिर मांगी फिरौती

आरोपी मेहनूर ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए 1 मई का दिन चुना था. मासूम बच्चा गांव में लगे उर्स मेले को देखने गया था, जहां से उसे अगवा कर लिया गया. हत्या के बाद आरोपी और उसके साथियों ने बच्चे के परिजनों को डराकर 8 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. यह रकम पहले बैंक खाते और फिर UPI के जरिए ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया था. पुलिस ने अन्य आरोपियों की निशानदेही पर ही बच्चे का शव बरामद किया था.

मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी को लगी गोली

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि इनामी अपराधी मेहनूर इलाके में मौजूद है. पुलिस टीम ने जब उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की, तो उसने खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी में एसओजी प्रभारी राजेश कुमार के दाहिने हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के सीने में जा लगी. घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

गन्ने के खेत में दबाया था शव

पुलिस जांच और आशंका के मुताबिक, आरोपी ने मासूम के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी. साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसने शव को पास के ही एक गन्ने के खेत में गद्दे के नीचे दबा दिया था. मारा गया अपराधी कन्नौज जिले के ग्राम रौरा निस्तौली का रहने वाला था. इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है, वहीं घायल एसओजी प्रभारी का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement