scorecardresearch
 

मां ने डांटा, अगली सुबह 21वीं मंजिल से कूद गई 13 साल की किशोरी... पुलिस कर रही जांच

ग्रेटर नोएडा स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में 13 वर्षीय किशोरी ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक, एक दिन पहले मां ने उसे डांटा था, लेकिन घटना की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है.

Advertisement
X
सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस.(Photo: Arun Tyagi/ITG)
सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस.(Photo: Arun Tyagi/ITG)

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र की महागुन मायवुड्स सोसायटी में 13 वर्षीय किशोरी ने 21वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. शुक्रवार तड़के हुई घटना के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या के मामले के तौर पर जांच कर रही है. 

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले मां ने किसी बात को लेकर किशोरी को डांटा था. हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में डांडिया कर रही मह‍िलाओं से बदसलूकी, थार सवार आरोपी बैरियर तोड़कर भागे

तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुई घटना

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को थाना बिसरख में मेमो के माध्यम से सूचना मिली कि 13 वर्षीय बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू की. जांच में पता चला कि किशोरी महागुन मायवुड्स सोसायटी की 21वीं मंजिल से नीचे गिर गई थी.

किशोरी आठवीं कक्षा में पढ़ती थी और अपने परिवार के साथ सोसायटी में रहती थी. उसका परिवार मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला है. उसके पिता एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं. किशोरी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी.

Advertisement

परिजनों से पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि बृहस्पतिवार को मां ने किसी बात को लेकर किशोरी को डांटा था. इसके बाद शुक्रवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच यह घटना हुई. हालांकि, मां की डांट और किशोरी की मौत के बीच कोई सीधा संबंध होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई. परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फिलहाल, परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है. पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों और किशोरी के इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके.

सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या मानकर पड़ताल की जा रही है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किशोरी ने आखिर किन परिस्थितियों में 21वीं मंजिल से छलांग लगाई. पुलिस घटना से पहले की परिस्थितियों और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement