ग्रेटर नोएडा की निराला एस्पायर सोसाइटी में डांडिया कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. महिलाओं से बदसलूकी का विरोध करने पर थार सवार आरोपियों ने सोसाइटी का बूम बैरियर तोड़ दिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगाकर भागने की कोशिश की. इस दौरान कई लोग हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.