scorecardresearch
 

घर से लापता युवती का तालाब में मिला शव! लेखपाल की बेटी की मौत ने खड़े किए कई सवाल

गोरखपुर के रामगढ़ताल में 23 वर्षीय श्रद्धा त्रिपाठी का शव तैरता मिला. वह कैंट क्षेत्र की रहने वाली और लेखपाल संजय त्रिपाठी की बेटी थी. श्रद्धा मंगलवार रात से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं. मानसिक परेशानी के कारण सुसाइड की आशंका जताई जा रही है.

Advertisement
X
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार.(Photo: Screengrab)
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार.(Photo: Screengrab)

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में स्थित रामगढ़ताल में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. तालाब में शव तैरता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में शव एक युवती का पाया गया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: बाराती नाच रहे थे तभी चली गोली, डीजे ऑपरेटर के सिर में जा लगी, मौत

श्रद्धा त्रिपाठी के रूप में हुई पहचान, लेखपाल की बेटी थी

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि मृत युवती की पहचान श्रद्धा त्रिपाठी उर्फ निशु (23 वर्ष) के रूप में हुई है. वह कैंट थाना क्षेत्र के डिबिया धोबी टोला की रहने वाली थी. श्रद्धा के पिता संजय त्रिपाठी पेशे से लेखपाल हैं.

पुलिस के अनुसार, श्रद्धा मंगलवार रात से ही घर से लापता थी. परिजन रात से ही उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. बुधवार को उसका शव रामगढ़ ताल में तैरता हुआ मिला, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया.

Advertisement

मानसिक परेशानी के कारण सुसाइड की आशंका

पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार श्रद्धा मानसिक रूप से परेशान रहती थी. इसी वजह से परिवार वाले उसे अकेले बाहर जाने नहीं देते थे. पुलिस को आशंका है कि मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या की हो सकती है.

हालांकि, शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement