scorecardresearch
 

पानी के नीचे छिपे हुए गड्ढे और पलट गया सवारियों से भरा ऑटो... गाजियाबाद के लोनी का वीडियो वायरल

UP News: गाजियाबाद के लोनी में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बारिश के बाद जलभराव और बदहाल सड़क ने हादसों को न्योता देना शुरू कर दिया है. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पानी से भरी सड़क पर गुजरता ऑटो अचानक गड्ढे में जाने से पलट जाता है.

Advertisement
X
दिल्ली-सहारनपुर रोड पर जलभराव का कहर.(Photo:ITG)
दिल्ली-सहारनपुर रोड पर जलभराव का कहर.(Photo:ITG)

UP News: गाजियाबाद के लोनी दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बारिश के बाद जलभराव और निर्माणाधीन सड़क की बदहाल स्थिति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो बीते रविवार का बताया जा रहा है, जिसमें पानी से भरी सड़क पर , वाहन गुज़रते हुए नजर आ रहे हैं इसी दौरान वहां से गुजर रहा सवारियों से भरा एक ऑटो अचानक असंतुलित होकर पलटता दिखाई दे रहा है. गनीमत रही कि हादसे में ऑटो सवार यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई. घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोनी निवासी एक युवक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया.

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दिल्ली-सहारनपुर रोड के जिसका निर्माण कार्य भी चल रहा है, वहां बारिश के बाद सड़क पर काफी पानी भर गया. पानी के नीचे सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी दौरान सवारियों को लेकर गुजर रहा ऑटो अचानक असंतुलित हुआ और सड़क पर पलट गया. ऑटो में बैठी एक महिला भी हादसे के दौरान गिरती हुई दिखाई दे रही है.

ऑटो पलटते ही आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और उन्होंने ऑटो को तुरंत सीधा कर दिया. इसके बाद चालक अपना ऑटो लेकर वहां से चला गया. प्रत्यक्ष तौर पर हादसे में किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सड़क निर्माण, जलनिकासी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं. कांग्रेस उत्तर प्रदेश के एक सोशल मीडिया हैंडल से भी वीडियो का एक हिस्सा शेयर किया गया है. देखें VIDEO:- 

Advertisement

पोस्ट के जरिए प्रदेश की भाजपा सरकार, प्रशासन और नगर पालिका पर सड़क की स्थिति को लेकर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं. और सवाल खड़े किए है.

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण पूरा होने तक संबंधित विभाग को यातायात की सुरक्षित व्यवस्था और जलनिकासी पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

उनका कहना है कि पानी के नीचे छिपे गड्ढे वाहन चालकों के लिए बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं. लोगों का कहना है कि संबंधित PWD विभाग को निर्माणाधीन सड़क पर जलनिकासी और यातायात सुरक्षा के इंतजाम तत्काल दुरुस्त कराने चाहिए, ताकि जलभराव के कारण कोई बड़ा हादसा न हो.”

और जल्द सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के साथ ही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान किया जाए . घटना से साफ है कि समय रहते जलभराव और सड़क के गड्ढों की समस्या दूर नहीं की गई तो अगली बार कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement