scorecardresearch
 

डॉक्टर सुलेमान की 'डर्टी पिक्चर': बेहोशी का इंजेक्शन लगा नौकरानी से किया रेप, वीडियो भी बनाया; 14 महीने तक ब्लैकमेल कर लूटी अस्मत

मुजफ्फरनगर में एक डॉक्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है. पड़ोस की गरीब युवती को घर में नौकरी पर रखकर डॉक्टर ने न केवल उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे 14 महीने तक ब्लैकमेल भी किया. पुलिस की सुस्ती के बाद पीड़िता ने खुदकुशी की चेतावनी दी है.

Advertisement
X
पीड़ित युवती ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप (Photo- Screengrab)
पीड़ित युवती ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप (Photo- Screengrab)

UP News: मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मिमलाना रोड निवासी डॉक्टर सुलेमान ने दो साल पूर्व पड़ोस की 21 वर्षीय युवती को घरेलू काम के लिए नौकरी पर रखा था. लेकिन इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर ने युवती को बेहोशी का इंजेक्शन देकर बलात्कार किया और घटना की अश्लील वीडियो बना ली. वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने युवती का 14 महीने तक यौन शोषण किया. अब कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी दी, जिसके बाद एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ को जांच सौंपी है.

बेहोशी का इंजेक्शन और खौफनाक ब्लैकमेलिंग

पीड़िता के मुताबिक, डॉक्टर सुलेमान ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसे अपने घर काम पर रखा था. एक दिन जब उसकी तबीयत खराब हुई, तो आरोपी ने उसे उपचार के बहाने बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया और उसके साथ गलत काम किया. 

होश आने पर जब उसने डॉक्टर और उसकी पत्नी आबिदा से विरोध जताया, तो उन्होंने मोबाइल में बनी अश्लील वीडियो दिखाकर उसे चुप रहने को मजबूर कर दिया. इसके बाद वीडियो के नाम पर डराकर आरोपी लगातार उसका शोषण करता रहा.

पुलिस की लापरवाही और खुदकुशी की धमकी

हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने जब परिजनों को आपबीती बताई, तो 6 मार्च को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद कुछ ही घंटों में छोड़ दिया. न्याय न मिलने से हताश युवती ने एक वीडियो रिकॉर्ड कर खुद को आग लगाकर जान देने की धमकी दी और इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. वीडियो वायरल होते ही विभाग में खलबली मच गई और आनन-फानन में एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर जांच शुरू कराई.

Advertisement

जांच के घेरे में आरोपी डॉक्टर और उसकी पत्नी

इस मामले में केवल डॉक्टर ही नहीं, बल्कि उसकी पत्नी आबिदा पर भी पीड़िता को धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर आरोपी को हिरासत में लेने के बाद किन परिस्थितियों में छोड़ा गया. एसपी क्राइम के नेतृत्व में टीम अब वायरल वीडियो और पीड़िता के बयानों के आधार पर सबूत जुटा रही है. मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement