scorecardresearch
 

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने एनसीआर में दहशत फैलाने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिस पर जवाबी कार्रवाई में उनके पैरों में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया.

Advertisement
X
आरोपियों की पहचान सौरव यादव और अमन यादव के रूप में हुई है. (Photo: Representational)
आरोपियों की पहचान सौरव यादव और अमन यादव के रूप में हुई है. (Photo: Representational)

स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने कार्रवाई की है. गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने बुधवार देर रात कनावनी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दबोच लिया गया. घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

यह भी पढ़ें: AIADMK में बड़ी टूट? कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता TVK में शामिल होने को तैयार

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरव यादव उर्फ गोली और अमन यादव के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग और चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल और पीली धातु का एक टुकड़ा बरामद किया है.

Advertisement

आरोपियों पर कई मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक, सौरव यादव उर्फ गोली पर एनसीआर के विभिन्न थानों में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अमन यादव के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement