scorecardresearch
 

AIADMK में बड़ी टूट? कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता TVK में शामिल होने को तैयार

तमिलनाडु में एआईएडीएमके को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के कई दिग्गज नेता टीवीके (TVK) में शामिल होने जा रहे हैं. कम से कम 5 पूर्व मंत्री और 15 पूर्व विधायक समेत कई कार्यकर्ता टीवीके की सदस्यता ले सकते हैं.

Advertisement
X
सूत्रों के मुताबिक एम.के. अलागिरी की बेटी भी औपचारिक रूप से टीवीके में शामिल होने वाली हैं. (Photo: PTI)
सूत्रों के मुताबिक एम.के. अलागिरी की बेटी भी औपचारिक रूप से टीवीके में शामिल होने वाली हैं. (Photo: PTI)

एआईएडीएमके को बड़ा झटका लगा है. जानकारी के मुताबिक पार्टी के कई नेता थलपति विजय की पार्टी टीवीके (TVK) में शामिल होने जा रहे हैं. कम से कम पांच पूर्व मंत्री, 15 पूर्व विधायक और सैकड़ों कार्यकर्ता 2 जुलाई को महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में टीवीके में शामिल होने वाले हैं.

सूत्रों के मुताबिक, टीवीके में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री सी. विजयभास्कर, एम.आर. विजयभास्कर, एमएसएम आनंदन, पूर्व मंत्री एस. वलारमथी जैसे नेताओं का नाम सामने आ रहा है.

इस बीच माना जा रहा है कि एम.के. अलागिरी की बेटी कयालविझी भी मल्लापुरम में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने वाली हैं.

विधानसभा चुनावों के बाद से एआईएडीएमके के भीतर चल रही आपसी खींचतान के बीच यह कदम को पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है.

बताया जा रहा है कि करूर और पुदुक्कोट्टई के एआईएडीएमके पदाधिकारियों के साथ-साथ कई पूर्व विधायक और कार्यकर्ता भी टीवीके का दामन थामने जा रहे हैं. वहीं कई नेताओं के शामिल होने को भविष्य की राजनीतिक लड़ाइयों से पहले टीवीके के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

Advertisement

बता दें, हाल ही में एमआर विजयभास्कर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि सी विजयभास्कर पहले ही विधानसभा और एआईएडीएमके दोनों छोड़ चुके थे.

पूर्व मंत्री एमआर विजयभास्कर ने AIADMK प्रमुख पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए कहा था, 'आपने (पलानीस्वामी) जो फैसला पेश किया था, हम सिर्फ आपके उस फैसले का विरोध कर रहे थे, आपके नेतृत्व का नहीं. हम सभी ने आपको इस आंदोलन का स्थायी महासचिव बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी. लेकिन हमारे विरोध और कार्यकर्ताओं की नैतिक भावनाओं को नजरअंदाज कर आपने जो फैसला लिया, उसने आज पूरे आंदोलन को संकट में डाल दिया.' उन्होंने कहा था कि, आज, मैं आंसुओं और गहरे दुख के साथ आंदोलन को अलविदा कह रहा हूं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement