scorecardresearch
 

इंस्टाग्राम वाला प्यार, लव मैर‍िज का दबाव, फिर खूनी खेल... प्रयागराज में 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा का गला रेता

प्रयागराज के गंगानगर जोन में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का लहूलुहान अंत हुआ है. 12वीं के छात्र ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की धारदार हथियार से हत्या कर दी. शादी के दबाव से बचने के लिए आरोपी ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया, जो अब क्षत-विक्षत हालत में मिला है.

Advertisement
X
झाड़ियों में मिली थी लड़की की लाश (सांकेतिक फोटो)
झाड़ियों में मिली थी लड़की की लाश (सांकेतिक फोटो)

प्रयागराज के गंगानगर जोन में एक नाबालिग लड़के ने अपनी 17 वर्षीय प्रेमिका की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी. मृतका 10वीं की छात्रा थी. उसकी दोस्ती बहरिया के एक लड़के से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. आरोपी ने 20 अप्रैल को शादी के दबाव से पीछा छुड़ाने के लिए छात्रा को मऊ आइमा बुलाया और वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर शारदा सहायक नहर की झाड़ियों से लड़की का शव बरामद किया. शव बुरी हालत में था. 

इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती और फिर धोखे का खेल

डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक, 17 साल की लड़की और साढ़े 17 साल के आरोपी के बीच सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी. बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. 20 अप्रैल को खुशी स्कूल जाने के बहाने घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी. 

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आया. उसने कुबूल किया कि वह मृतका से शादी नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने उसे रास्ते से हटा दिया. आरोपी 12वीं का छात्र है, जबकि मृतका 10वीं में पढ़ती था. 

शादी का दबाव बना मौत का कारण, झाड़ियों में मिला शव

आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका उस पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी. इसी से परेशान होकर उसने उसको अपनी बाइक पर बैठाया और मऊ आइमा ले गया. वहां सुनसान जगह देखकर उसने धारदार हथियार से प्रेमिका के गले पर वार किया और उसकी जान ले ली. हत्या के बाद उसने शव को नहर के पास झाड़ियों में छिपा दिया. शव इतने दिनों तक वहां पड़ा रहा कि वह पूरी तरह सड़ चुका था. परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की.

Advertisement

जेवर और नकदी लेकर गई थी छात्रा, पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर निकली थी. उनका दावा है कि आरोपी ने गहने और पैसे हड़पने के बाद उनकी बेटी की निर्मम हत्या कर दी. छोटी बहन ने बताया कि परिवार ने पहले आरोपी को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों का संपर्क नहीं टूटा. अब दुखी परिजन पुलिस प्रशासन से आरोपी को सख्त से सख्त सजा और फांसी दिलाने की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement