बिजनौर जिले के थाना कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में स्थित सिविल लाइंस इलाके में चोरी के बाद एक चोर की ऐसी हालत हो गई कि वह पुलिस से बचने के लिए नाले के नीचे जाकर दुबक गया. वह नशे की हालत में था और काफी देर तक वहीं पड़ा रहा. जब आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने आरोपी को नाले से बाहर निकालकर भेजवाया अस्पताल
बताया जा रहा है कि सिविल लाइंस में कृष्ण बेकरी के सामने चोरी करने के बाद युवक वहां से निकल गया था. कुछ देर बाद वह नाले के नीचे जाकर छिप गया. नशे में होने के कारण उसकी हालत भी ठीक नहीं थी. काफी देर तक उसके नाले के नीचे पड़े रहने से आसपास के लोगों को शक हुआ.
लोगों ने पास जाकर देखा तो युवक नाले में छिपा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से युवक को नाले से बाहर निकाला गया. बाहर निकालने के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया. घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही. चोरी करने के बाद पुलिस से बचने के लिए नाले के नीचे छिपा यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
पुलिस ने आजतक को क्या बताया?
ज़ब इस पुरे मामले को लेकर आजतक ने थाना कोतवाली शहर SHO ( अवनीत मान ) से बात कि तो उन्होंने बताया कि, यह मामला उनके संज्ञान में आया है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने युवक को नाले से बाहर निकल कर इलाज के लिये जिलाअस्पताल बिजनौर भेज दिया है.