scorecardresearch
 

अश्लील वीडियो बना लिए, ब्लैकमेल किया...विवाहिता को एक साल तक किया गया टॉर्चर

बिजनौर में एक महिला ने कई लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, रंगदारी, घर में घुसकर दुष्कर्म, नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.

Advertisement
X
विवाहिता को एक साल तक किया गया टॉर्चर (Photo: itg)
विवाहिता को एक साल तक किया गया टॉर्चर (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाना नजीबाबाद में तहरीर देकर कई लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेल, रंगदारी, घर में घुसकर दुष्कर्म, नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल किया, कई बार दुष्कर्म किया और लाखों रुपये भी वसूल लिए. फिलहाल यह आरोप शिकायतकर्ता द्वारा दी गई तहरीर पर आधारित हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शिकायतकर्ता कासीमा पत्नी दिलशाद, निवासी ग्राम धनसिनी, थाना नजीबाबाद ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि ग्राम कल्हेड़ी निवासी मुर्तजा  पिछले एक साल से उसपर बुरी नजर रखता था. महिला के अनुसार, करीब एक साल पहले रात करीब 9 बजे वह अपनी बीमार छोटी बेटी को दवा दिलाने के लिए पैदल जा रही थी. इसी दौरान कल्हेड़ी के बाग के पास आरोपी मुर्तजा अपने दो साथियों जैद और सुहेल के साथ उसे जबरन बाग में ले गया, जहां तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल 

महिला ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान मुख्य आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली. इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण किया जाता रहा. तहरीर के अनुसार, आरोपी कई बार उसे नजीबाबाद बाईपास स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया गया. महिला का आरोप है कि अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये भी वसूले गए.
 
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि 3 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे आरोपी उसके घर में जबरन घुस आया और उसका रेप किया. महिला का आरोप है कि उसी दौरान आरोपी ने उसकी 9 साल की नाबालिग बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें कीं. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. शोर सुनकर जब महिला का पति और भाई मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया.

Advertisement

होटल बुलाकर दोबारा दुष्कर्म 

तहरीर के अनुसार,25 जून 2026 को आरोपी ने फोन कर धमकी दी कि यदि वह अपने परिवार की जान बचाना चाहती है और अश्लील वीडियो डिलीट कराना चाहती है तो उससे मिले. महिला का आरोप है कि उसी दिन उसे नजीबाबाद स्थित एक होटल में बुलाया गया, जहां एक अन्य व्यक्ति बाहर पहरेदारी करता रहा और मुख्य आरोपी ने दोबारा उसका रेप किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई.

मोबाइल हैक करने का आरोप 

महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसका मोबाइल भी हैक कर रखा है, जिसके कारण वह अपनी मर्जी से किसी से बात नहीं कर सकती और न ही कहीं आ-जा सकती है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी लगातार तेजाब डालने, पूरे परिवार की हत्या करने, हथियारों के बल पर हमला कराने, अपहरण करने तथा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रहा है.

महिला का दावा है कि उसके पास धमकी से जुड़ी करीब 15 ऑडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित हैं, जिन्हें उसने पेन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को उपलब्ध कराया है. तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी उसके पिता, पति और बहन को भी फोन कर जान से मारने की धमकियां दे रहा है. पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. उसने आशंका जताई है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और किसी भी समय बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं.

Advertisement

जब आज तक ने इस पूरे मामले को लेकर नजीबाबाद थाने के SHO ( अमित कुमार ) से बात की तो, उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement