scorecardresearch
 

खेलते समय 5 साल की बच्ची को उठा ले गया 60 साल का आरोपी, रेप करने के बाद खुद लगा ली फांसी

यूपी के बरेली में पांच साल की बच्ची से 60 साल के आरोपी ने रेप किया. इसके बाद पेड़ से लटककर सुसाइड कर लिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी बच्ची को खेलते समय उठा ले गया था. इसके बाद कार्रवाई के डर से फांसी लगा ली. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
X
5 साल की बच्ची से रेप. (Representational image)
5 साल की बच्ची से रेप. (Representational image)

उत्तर प्रदेश के बरेली के एक गांव में 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पांच साल की बच्ची से रेप किया. इसके बाद आरोपी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने बताया कि यह घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. शिकायत मिलने के बाद शेर मोहम्मद नाम के आरोपी के खिलाफ रेप के साथ ही पॉक्सो (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पांच साल की बच्ची लहूलुहान हालत में मिली थी. जब लोगों ने उसे देखा तो तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. बच्ची के परिजनों ने कहा कि वह घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान वह लापता हो गई. 

परिजनों ने कहा कि जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो आसपास तलाश शुरू की. बच्ची को तलाश करते हुए परिजन आरोपी के यहां पहुंचे तो देखा कि आरोपी बच्ची के साथ घिनौनी हरकत कर रहा था. बच्ची के परिजनों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया.

केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश की तो पेड़ से लटका मिला

इसके बाद बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. इसके बाद जब पुलिस आरोपी को तलाश करने के लिए निकली तो वह एक पेड़ से लटका मिला. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने पुलिस कार्रवाई के डर से या पश्चाताप के कारण पेड़ से फांसी लगा ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. (PTI)

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement