scorecardresearch
 

जब तक मलबा हटाया गया, नन्ही जान ने तोड़ दिया दम... आजमगढ़ में बारिश के बीच अचानक गिरी दीवार; 5 साल की बच्ची की मौत

Azamgarh Wall Collapse: आजमगढ़ के अनंतपुर में आंधी के दौरान 5 साल की बच्ची अलीना पर गिरी मकान की दीवार. मलबे में दबने से दर्दनाक मौत, खौफनाक वारदात CCTV में कैद. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

Advertisement
X
छाता लेकर गुजर रही थी मासूम अलीना, अचानक ढहा मकान.(Photo:ITG)
छाता लेकर गुजर रही थी मासूम अलीना, अचानक ढहा मकान.(Photo:ITG)

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अनंतपुर मोहल्ले में चक्रवाती आंधी और तेज तूफान के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. यहां गली से गुजर रही 5 साल की मासूम बच्ची पर अचानक एक मकान की जर्जर दीवार गिर गई. महज 56 सेकंड के भीतर हुई इस दर्दनाक घटना में बच्ची की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई.

यह पूरी खौफनाक वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज देखकर हर किसी की रूह कांप उठ रही है. घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है.

छाता लेकर गुजर रही थी मासूम अलीना 

मृतक बच्ची की पहचान अफजल खान के परिवार की 5 वर्षीय पुत्री अलीना के रूप में हुई है. घटना के समय इलाके में अचानक तेज चक्रवाती आंधी और बारिश शुरू हो गई थी.

मासुम अलीना हाथ में छाता लेकर अपने घर की तरफ गली से गुजर रही थी. इसी दौरान आंधी के प्रचंड वेग के कारण पास स्थित एक मकान की भारी-भरकम दीवार भरभराकर सीधे उसके ऊपर आ गिरी. बच्ची को संभलने या भागने का एक पल भी मौका नहीं मिला और वह पूरी तरह मलबे के नीचे दब गई. देखें VIDEO:- 

Advertisement

बचाव दल के पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें 
हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग और परिजन बदहवास स्थिति में मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाना शुरू किया. हालांकि, जब तक मलबे को हटाकर मासूम को बाहर निकाला जाता, तब तक उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी.

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर स्थिति को संभाला. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए पंचनामा कर मासूम अलीना के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.

घटना का दर्दनाक सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई इस मासूम की अकाल मृत्यु पर दुख व्यक्त कर रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement