scorecardresearch
 

मिर्जापुर: चौकी में घुसकर पुलिसवालों को पीटा! दारोगा की वर्दी फाड़ी, वायरलेस तोड़ा; पिस्टल लहराकर बोले- मर्डर कर देंगे

यूपी के मिर्जापुर में कानून का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है. यहां मामूली विवाद के बाद दर्जनों दबंगों ने अस्पताल पुलिस चौकी के भीतर घुसकर दरोगा और सिपाहियों पर हमला कर दिया. मारपीट, तोड़फोड़ और पिस्टल लहराने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement
X
मिर्जापुर पुलिस पर भीड़ का हमला (Photo- Screengrab)
मिर्जापुर पुलिस पर भीड़ का हमला (Photo- Screengrab)

Uttar Pradesh News: मिर्जापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित अस्पताल पुलिस चौकी में बीती देर रात मनबढ़ दबंगों ने जमकर उत्पाद मचाया. ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद शुरू हुए विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस ई-रिक्शा चालक को चौकी ले आई थी. इसी बात से नाराज दूसरे पक्ष ने अपने करीब 50 साथियों को बुलाकर चौकी पर धावा बोल दिया. दबंगों ने चौकी प्रभारी मनोज राय और अन्य सिपाहियों के साथ मारपीट की, उनकी वर्दी फाड़ दी और सरकारी वायरलेस सेट के तार नोच दिए. पुलिस ने इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पिस्टल लहराकर बोले- मर्डर कर देंगे

चौकी प्रभारी मनोज राय ने आपबीती बताते हुए कहा कि हमलावर मोबाइल छीन रहे थे और उन्होंने वायरलेस सेट खराब कर दिया ताकि मदद न मंगाई जा सके. आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ लोग पिस्टल लहरा रहे थे. 

हमलावरों ने खुद को हाई कोर्ट का वकील बताकर पुलिस वालों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि फायर कर दिया तो सब खत्म हो जाएंगे. करीब आधे घंटे तक चौकी रणक्षेत्र बनी रही, जिसे भारी पुलिस बल ने पहुंचकर शांत कराया.

तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने चौकी प्रभारी की तहरीर पर भरत, मनोज, विकास और हरेंद्र प्रताप समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह के अनुसार, मेउली गांव के रहने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. वायरल वीडियो के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वर्दी का अपमान और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement