scorecardresearch
 

4 दांत उखड़े, जबड़ा टूटा... आगरा के नामी स्कूल में छात्र से बुरी तरह मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

आगरा के एक निजी स्कूल में दो छात्रों के बीच मामूली विवाद हिंसक हो गया, जिसमें एक छात्र के चार दांत टूट गए और जबड़ा चोटिल हो गया. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें छात्र फर्श पर खून से लथपथ बैठा नजर आ रहा है.

Advertisement
X
आगरा में पिटाई से घायल हुआ छात्र. (Photo: Representational )
आगरा में पिटाई से घायल हुआ छात्र. (Photo: Representational )

आगरा से एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिसने नामी गिरामी शिक्षा संस्थानों के अंदर स्टूडेंट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक नामी स्कूल के अंदर ही एक छात्र की दूसरे छात्र द्वारा बुरी तरह पिटाई की गई. जिससे उसके 4 दांत टूट गए, जबड़ा चोटिल हो गया और वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर बैठा नजर आया. 

अस्पताल में भर्ती है छात्र
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में घायल छात्र दर्द से कराहता दिखाई दे रहा है. उसके मुंह से लगातार खून बह रहा है और हालत इतनी गंभीर है कि उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जहां उसका ऑपरेशन हुआ है.  जानकारी के मुताबिक मामला आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित एक प्रसिद्ध स्कूल है. जहां 10वीं क्लास के दो छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने दूसरे के मुंह पर लगातार कई पंच जड़ दिए.

इस हमले में छात्र के चार दांत टूट गए. घायल छात्र के पिता एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि स्कूल ने इस गंभीर घटना को “हल्की चोट” बताकर टालने की कोशिश की और बच्चे को तुरंत इलाज दिलाने के बजाय उन्हें फोन कर स्कूल से ले जाने को कहा. पीड़ित पिता का आरोप है कि जब वह स्कूल पहुंचे, तो उनका बेटा खून से लथपथ था. मुंह में सिर्फ रूई ठूंसी गई थी. लेकिन कोई फर्स्ट एड तक नहीं दी गई थी. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लाखों की फीस सिर्फ इसी लापरवाही के लिए दी जाती है?

Advertisement

इस वजह से दोनों में हुई थी लड़ाई
बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों के बीच झगड़े की वजह आपसी मजाक की वजह से शुरू हुआ था. जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. घायल छात्र का यथार्थ अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल उसका इलाज जारी है. वहीं आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ACP अमीषा कुमारी ने बताया कि एक छात्र की स्कूल में दूसरे छात्र द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है. पिटाई से घायल हुए छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया या है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement