विदेश में रहने वाले भारतीयों से अक्सर एक सवाल पूछा जाता है कि इतने साल हो गए, अब भारत वापस क्यों नहीं आ जाते? ज्यादातर लोग इसका जवाब सिर्फ पैसे या नौकरी को मानते हैं. लेकिन अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय युवक का कहना है कि सच्चाई इससे कहीं अलग है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला बताती है कि अमेरिका की एक ऐसी चीज है, जो उसे हर बार हैरान कर देती है. उसके मुताबिक, यही वजह है कि कई भारतीय बेहतर कमाई के साथ-साथ वहां की जिंदगी भी छोड़ना नहीं चाहते.
'यहां वॉक करना किसी थेरेपी से कम नहीं'
वीडियो में महिला अमेरिका के एक रिहायशी इलाके में घूमते हुए कहता है कि सुबह हो या शाम, किसी भी समय बाहर निकल जाइए. चारों तरफ साफ-सुथरी सड़कें, हरियाली, ताजी हवा और शांति का माहौल मिलता है.
वह कहती है कि यहां न हॉर्न का शोर है, न ट्रैफिक की भीड़ और न ही भागदौड़. कभी-कभी लगता है कि यहां वॉक करना भी किसी थेरेपी से कम नहीं है.
यह भी पढ़ें: नॉर्वे की नौकरी ने बदल दी सोच, भारतीय कर्मचारी बोला- 'अब समझ आया, जिंदगी क्या होती है'
'सिर्फ पैसा नहीं, लाइफस्टाइल भी बड़ी वजह है'
महिला के मुताबिक, लोग अक्सर मान लेते हैं कि विदेश में रहने वाले भारतीय सिर्फ ज्यादा पैसे कमाने के लिए वहां रहते हैं. लेकिन उसकी नजर में ऐसा नहीं है.
उसका कहना है कि सुरक्षा, साफ-सफाई, शांत माहौल, बेहतर नागरिक सुविधाएं और तनाव से दूर रोजमर्रा की जिंदगी भी उतनी ही बड़ी वजह हैं, जितनी अच्छी सैलरी.
देखें वीडियो
भारत लौटने पर क्या बोला युवक?
वीडियो में महिला कहती है कि जब कोई उससे पूछता है कि भारत वापस क्यों नहीं आ जाते? तो इसका जवाब सिर्फ पैसों में नहीं दिया जा सकता.उसके मुताबिक, कई NRI के लिए बेहतर लाइफस्टाइल, सुरक्षित माहौल और रोजमर्रा की सुविधाएं भी उतनी ही अहम हैं, जितनी नौकरी और कमाई.
वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने महिला की बात से सहमति जताते हुए लिखा कि विकसित देशों की सबसे बड़ी ताकत उनकी सिविक सेंस, अनुशासन और साफ-सफाई है.
हालांकि, कुछ लोगों ने अलग राय भी रखी. उनका कहना था कि भारत में परिवार, अपनेपन, संस्कृति और सामाजिक रिश्तों की जो अहमियत है, उसकी तुलना किसी भी देश से नहीं की जा सकती.
यही वजह है कि यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है. एक तरफ लोग बेहतर लाइफस्टाइल की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कई यूजर्स का कहना है कि अपने देश जैसा अपनापन कहीं और नहीं मिल सकता.