scorecardresearch
 

कोई सिंगल मॉल्ट, कोई डबल, तो कोई ब्लेंडेड, व्हिस्की के ये मॉल्ट का मतलब क्या है?

जब भी व्हिस्की की बात होती है तो अक्सर सिंगल मॉल्ट, डबल मॉल्ट, ब्लेंडेड मॉल्ट जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं. बहुत से लोग सोचते हैं कि शायद यह व्हिस्की की क्वालिटी या उसमें मौजूद अल्कोहल की मात्रा बताता है. लेकिन असल में मामला कुछ और है.

Advertisement
X
 व्हिस्की को खास बनाता है इसका मॉल्ट (Photo - ITG)
व्हिस्की को खास बनाता है इसका मॉल्ट (Photo - ITG)

अगर आपने कभी व्हिस्की की बोतलों पर नजर डाली हो तो वहां अक्सर सिंगल मॉल्ट, डबल मॉल्ट या ब्लेंडेड मॉल्ट जैसे शब्द लिखे दिखाई देते होंगे. कई लोग मानते हैं कि ये व्हिस्की की क्वालिटी या अल्कोहल का पैमाना हैं.लेकिन सच यह है कि इन शब्दों का संबंध व्हिस्की बनाने के तरीके से होता है.

आजकल लोग गूगल पर भी यह सवाल खूब पूछ रहे हैं कि आखिर व्हिस्की में मॉल्ट क्या होता है और सिंगल मॉल्ट व ब्लेंडेड व्हिस्की में क्या फर्क है. ऐसे में आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इन शब्दों का मतलब क्या है और ये माल्ट क्या होता है?

सिंगल माल्ट व्हिस्की का तो नाम बहुत सुना होगा. इसे दुनिया की सबसे बेहतरीन व्हिस्की माना जाता है. सिंगल माल्ट व्हिस्की को परिभाषित करना आसान है. सिंगल माल्ट व्हिस्की पूरी तरह से माल्टेड जौ से बनी होनी चाहिए और इसे कम से कम तीन साल और एक दिन के लिए लकड़ी के बैरल में रखा जाना चाहिए.

इसके अलावा, सिंगल माल्ट का नाम पाने के लिए इसे एक ही डिस्टिलरी यानी फैक्ट्री में तैयार किया जाना जरूरी है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर माल्ट होता क्या है. 

Advertisement

सबसे पहले जानिए, मॉल्ट क्या होता है?
व्हिस्की की कहानी शुरू होती है जौ यानी बार्ले से. जब जौ को पानी में भिगोकर अंकुरित किया जाता है और फिर उसे सुखाया जाता है, तो उसे मॉल्ट कहा जाता है. इस प्रोसेस में जौ में ऐसे एंजाइम विकसित होते हैं, जो उसके अंदर मौजूद स्टार्च को शुगर में बदल देते हैं. बाद में यही शुगर फर्मेंटेशन के जरिए अल्कोहल में बदलती है और फिर उससे व्हिस्की तैयार की जाती है. यानी आसान शब्दों में कहें तो जौ से मॉल्ट बनता है, मॉल्ट से अल्कोहल और फिर अल्कोहल से व्हिस्की.

क्या होती है सिंगल मॉल्ट व्हिस्की?
नाम सुनकर लगता है कि इसमें सिर्फ एक तरह का मॉल्ट इस्तेमाल होता होगा, लेकिन असलियत थोड़ी अलग है. सिंगल मॉल्ट व्हिस्की वह होती है जो सिर्फ एक ही डिस्टिलरी में तैयार की गई हो और जिसमें मुख्य रूप से माल्टेड जौ का इस्तेमाल हुआ हो.

सिंगल माल्ट व्हिस्की की परिभाषा को जटिल बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है. यह 100% माल्टेड जौ से बनी एक मैच्योर स्पिरिट है, जिसे एक ही डिस्टिलरी में तैयार किया जाता है – बस इतना ही.

सिंगल मॉल्ट व्हिस्की बनाने के लिए पहले माल्टेड जौ को पीसा जाता है, फिर गर्म पानी में मिलाकर उससे शुगल निकाली जाती है. इसके बाद फर्मेंटेशन और डिस्टिलेशन का प्रोसेस होता है. अंत में इसे कई वर्षों तक लकड़ी के बैरल में रखा जाता है, जिससे इसका स्वाद डेवलप होता है.

Advertisement

डबल मॉल्ट या ब्लेंडेड मॉल्ट व्हिस्की क्या है?
यह एक आम गलतफहमी है कि 'सिंगल' या 'डबल' शब्द का मतलब इस्तेमाल किए गए अनाज की किस्म या प्रकार से है. वास्तव में, इसका अर्थ उस व्हिस्की के उत्पादन में शामिल डिस्टिलरियों की संख्या से है.

दिलचस्प बात यह है कि डबल मॉल्ट कोई आधिकारिक व्हिस्की श्रेणी नहीं है. कई कंपनियां मार्केटिंग के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करती हैं. आमतौर पर इसका मतलब दो अलग-अलग डिस्टिलरी में बनी सिंगल मॉल्ट व्हिस्की के मिश्रण से होता है. स्कॉटलैंड में इसे अक्सर ब्लेंडेड मॉल्ट व्हिस्की कहा जाता है.

डबल माल्ट व्हिस्की यानी ब्लेंडेड मॉल्ट व्हिस्की  दो डिस्टिलरियों से प्राप्त 100% माल्ट व्हिस्की का इस्तेमाल करके बनाई जाती है, जबकि सिंगल माल्ट एक ही डिस्टिलरी द्वारा तैयार की जाती है. जबकि ट्रिपल माल्ट व्हिस्की में तीन डिस्टिलरियों में तैयार की गई व्हिस्की का इस्तेमाल होता है, लेकिन आमतौर पर इस प्रकार की व्हिस्की को ब्लेंडेड माल्ट व्हिस्की ही कहते हैं.

अगर खाने की भाषा में समझें तो सिंगल मॉल्ट किसी मशहूर शेफ की खास सिग्नेचर डिश की तरह होती है, जबकि ब्लेंडेड व्हिस्की कई अलग-अलग रेसिपी को मिलाकर तैयार किए गए ऐसे व्यंजन जैसी होती है, जिसका स्वाद हर बार एक जैसा रखा जाता है.

Advertisement

ऐसे तैयार होती है ब्लेंडेड मॉल्ट व्हिस्की
इस ब्लेंडेड मॉल्ट व्हिस्की को बनाने के लिए माल्ट व्हिस्की और ग्रेन व्हिस्की को मिलाया जाता है. ग्रेन व्हिस्की गेहूं, मक्का या दूसरे अनाजों से बनाई जा सकती है. इसके बाद एक एक्सपर्ट, जिसे मास्टर ब्लेंडर कहा जाता है, अलग-अलग व्हिस्की को तय अनुपात में मिलाकर ऐसा स्वाद तैयार करता है जो हर बोतल में लगभग एक जैसा रहे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement