scorecardresearch
 

यहां बारातियों का हेलमेट पहनाकर किया गया स्वागत

ऐसी शादी जहां बारातियों का स्वागत मिठाई या शरबत से नहीं बल्कि हेलमेट से हुआ. ट्रैफिक पुलिस के जवान भी पहुंचे शादी में दी सड़क सुरक्षा पर जानकारी.

Advertisement
X
बारात में बंटें हेलमेट
बारात में बंटें हेलमेट

बारातियों को खुश करने और उनकी खातिरदारी में वैसे तो वधु पक्ष कोई कसर नहीं छोड़ता लेकिन जब खातिरदारी से इतर बारातियों की सुरक्षा को तरजीह मिलती है तो मामला थोड़ा हटकर हो जाता है.


हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के नीमच जिले में हुई एक ऐसी शादी की जहां बारातियों का स्वागत मिठाई या शरबत से नहीं बल्कि हेलमेट से हुआ. नीमच जिले की मनासा तहसील में शादी में आए बारातियों और दूल्हे को दुल्हन के मामा ने हेलमेट गिफ्ट किए. इस दौरान नीमच के यातायात प्रभारी रामसिंह राठौर और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद थे.


दरअसल सड़क सुरक्षा को लेकर बारातियों को जागरुक करने के मकसद से दुल्हन के मामा ने दुल्हे और बारातियों को हेलमेट दिए. हेलमेट देने से पहले उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को भी जानकारी दी थी इसलिए ट्रैफिक पुलिस के जवान शादी में पहुंचे और बारातियों को सड़क पर सुरक्षा के बारे में बताया. साथ ही उनको हेलमेट का महत्व समझाया और दो-पहिया चलाते वक्त हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया.

Advertisement
Advertisement