एडल्ट इंटरटेनमेंट कंपनी ने गोवा के समुद्र तट पर पहला क्लब खोलने की योजना बनाई है. यह क्लब कैंडोलिम बीच पर बनेगा.
के लाइफस्टाइल प्रमुख संजय गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह क्लब दिसंबर के मध्य तक खुल जाएगा. गोवा में का क्लब 22,000 वर्गफुट में फैला होगा.
उन्होंने जानकारी दी कि यह क्लब दुनियाभर में खुलने वाले क्लबों में पहला होगा. क्लब दुनियाभर में ऐसे आठ क्लब बनायेगा और अगले 10 सालों में ऐसे 120 क्लब, बार और कैफे खोलने की भी योजना है.
की पहचान एक अंतःवस्त्र पहना रोंयेदार पूंछ और कानों वाला खरगोश है लेकिन भारत के क्लब में यह खरगोश भारतीय नैतिक मूल्यों के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा.
संजय गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘बिजनेस अपनी जगह है लेकिन भारत में हम खरगोश को वर्तमान परिधान में नहीं पेश कर सकते. इसलिए हम नए परिधान की तैयारी कर रहे हैं जो वहां के नैतिक मूल्यों को देखते हुए बनाया जा रहा है. हम खरगोश को नए परिधान के साथ क्लब के उद्घाटन के दौरान ही जारी करेंगे.’
गौरतलब है कि और पेश करने वाली अन्य पत्रिकाएं भारत में प्रतिबंधित हैं. हालांकि अभी कुछ ही दिनों पहले देकर ने धमाका किया था. प्लेब्वॉय के कवर पर देने वाली पहली भारतीय हैं.