scorecardresearch
 

ट्रेन की गंदगी के लिए रेलवे या यात्री? महिला का Video देख लोगों ने पूछा- आखिर जिम्मेदार कौन?

ट्रेन के अंदर यात्रियों की लापरवाही का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की सीट पर बैठकर सब्जियां काटते नजर आते हैं. हैरानी की बात यह है कि सब्जियों के छिलके और अन्य कचरा वे सीधे ट्रेन के फर्श पर फेंकते दिखाई देते हैं.

Advertisement
X
ट्रेन के डिब्बे में बेधड़क कचरा फैलाती दिखी महिला (Photo: X)
ट्रेन के डिब्बे में बेधड़क कचरा फैलाती दिखी महिला (Photo: X)

ट्रेन गंदी होने के लिए सिर्फ रेलवे जिम्मेदार है या यात्री भी? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इसी सवाल पर बहस छेड़ दी है. वीडियो में एक महिला ट्रेन में सफर के दौरान लगातार मूंगफली खाती और उसके छिलके सीट के नीचे फेंकती नजर आती है, जबकि डस्टबिन कुछ ही कदम की दूरी पर था. इतना ही नहीं, महिला सीट से उठे बिना वहीं हाथ धोती है और पानी सीधे फर्श पर बहा देती है.

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले यात्री का दावा है कि यह सिलसिला पूरे 5 घंटे के सफर के दौरान चलता रहा. उन्होंने लिखा कि उनका मन हुआ महिला को सार्वजनिक जगहों पर सफाई रखने की सीख दें, लेकिन विवाद और झगड़े के डर से उन्होंने ऐसा नहीं किया. उनका कहना था कि ऐसे लोगों को समझाने पर अक्सर वे अपनी गलती मानने के बजाय बहस करने लगते हैं.

ट्रेन के अंदर यात्रियों की लापरवाही का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग ट्रेन की सीट पर बैठकर सब्जियां काटते नजर आते हैं. हैरानी की बात यह है कि सब्जियों के छिलके और अन्य कचरा वे सीधे ट्रेन के फर्श पर फेंकते दिखाई देते हैं. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि ट्रेनों की गंदगी के लिए सिर्फ रेलवे नहीं, बल्कि लापरवाह यात्री भी उतने ही जिम्मेदार हैं.

Advertisement

देखें वीडियो

एक अन्य वायरल पोस्ट में भी महिला के व्यवहार की आलोचना की गई. पोस्ट में दावा किया गया कि महिला ने रातभर तेज आवाज में मोबाइल पर रील्स भी देखीं, जिससे दूसरे यात्रियों को परेशानी हुई. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि ट्रेनों की गंदगी के लिए सिर्फ रेलवे को दोष नहीं दिया जा सकता. कई यूजर्स का मानना है कि सार्वजनिक जगहों को साफ रखना यात्रियों की भी जिम्मेदारी है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ऐसी हरकतों का विरोध करना चाहिए, लेकिन अक्सर लोग झगड़े या हिंसा के डर से चुप रह जाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement