scorecardresearch
 

सुबह आंख खुली तो सामने था नाचता हुआ मोर, राजस्थान का VIDEO वायरल

राजस्थान की एक शांत सुबह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में घर की छत पर चारपाई पर सो रहे एक शख्स के सामने अचानक एक मोर पंख फैलाकर नाचने लगता है. इस खूबसूरत नजारे को देखकर लोग इसे "सपनों जैसी सुबह" बता रहे हैं और वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
X
यह वीडियो राजस्थान के रहने वाले अभिजीत चौधरी ने शेयर किया है (Photo:Insta/@abhijeetchaudhxry)
यह वीडियो राजस्थान के रहने वाले अभिजीत चौधरी ने शेयर किया है (Photo:Insta/@abhijeetchaudhxry)

सोचिए, सुबह आंख खुले और सामने कोई मोर अपने रंग-बिरंगे पंख फैलाकर नाच रहा हो. राजस्थान से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही खूबसूरत नजारा दिखाया है. इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि इससे बेहतर सुबह की शुरुआत शायद ही हो सकती है.

वायरल वीडियो में एक शख्स अपने घर की छत पर चारपाई पर आराम से सोता हुआ नजर आता है. तभी एक मोर धीरे-धीरे उसके पास आता है और अपने शानदार पंख फैलाकर नाचने लगता है. शांत माहौल, ठंडी सुबह और मोर का मनमोहक नृत्य इस वीडियो को बेहद खास बना देता है.

यह वीडियो राजस्थान के रहने वाले अभिजीत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो पर उन्होंने लिखा कि 100 में 100 नंबर वाली सुबह, मेरे राजस्थान वाले गांव की. वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा कि दिल मांगे मोर.

देखें वीडियो

 

वीडियो देखकर क्या बोले लोग?

वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा कि ऐसी सुबह हर किसी को नसीब हो. दूसरे ने कहा कि राजस्थान की सुबह का कोई मुकाबला नहीं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये किसी अलार्म से नहीं, बल्कि प्रकृति की सबसे खूबसूरत वेक-अप कॉल है.

Advertisement

कई लोगों ने कहा कि इस वीडियो ने उन्हें अपने गांव और बचपन की याद दिला दी, जहां सुबह की शुरुआत पक्षियों की आवाज, ताजी हवा और खुले आसमान के साथ होती थी. वहीं शहरों में सुबह ट्रैफिक, हॉर्न और भागदौड़ से शुरू होती है.

भारत में मोर को सुंदरता, खुशहाली और मानसून का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है कि यह वीडियो सिर्फ एक मोर के नृत्य का नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ बिताए गए उन अनमोल पलों का एहसास कराता है, जिन्हें आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मिस करते हैं. यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement