scorecardresearch
 

Optical Illusion: A, B या C... कौन सा ड्रम सबसे पहले खाली होगा ? 99% लोग नहीं दे पाएं सही जवाब

Optical Illusion: इस तस्वीर में तीन ड्रम A, B और C नजर आ रहे हैं. तीनों में पानी भरा है, लेकिन उनके छेद अलग-अलग ऊंचाई पर हैं. सवाल है कि इनमें से कौन सा ड्रम सबसे पहले खाली होगा? सही जवाब जानने के लिए तस्वीर को ध्यान से देखना होगा.

Advertisement
X
क्या 10 सेकंड में आप सही जवाब बता पाएंगे. ( Photo: AI)
क्या 10 सेकंड में आप सही जवाब बता पाएंगे. ( Photo: AI)

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों दिमाग को उलझा देने वाली पहेलियां लोगों को खूब पसंद आती हैं. ऐसी तस्वीरें देखने में तो काफी आसान लगती हैं, लेकिन इनका सही जवाब देने में अच्छे-अच्छों का दिमाग घूम जाता है. अब ऐसी ही एक दिलचस्प पहेली सामने आई है, जिसमें तीन नीले ड्रम देखकर आपको बताना है कि आखिर कौन सा ड्रम सबसे पहले खाली होगा. तस्वीर में तीन ड्रम दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें A, B और C नाम दिया गया है.

तीनों ड्रम में पानी भरा हुआ है और हर ड्रम में अलग-अलग ऊंचाई पर एक छेद बना हुआ है. इन छेदों से पानी लगातार बाहर निकल रहा है. पहली नजर में आपको लग सकता है कि इसका जवाब देना बहुत आसान है, लेकिन असली सवाल पानी निकलने की रफ्तार और ड्रम में बचे पानी का है.

.

तस्वीर में छिपा है असली खेल
इस पहेली में ड्रम A का छेद सबसे ऊपर है, जबकि ड्रम B का छेद बीच में और ड्रम C का छेद सबसे नीचे की तरफ है. तीनों ड्रम से पानी निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपको ध्यान से सोचना है कि इनमें से कौन सा ड्रम सबसे पहले खाली होगा. अक्सर लोग तस्वीर को देखकर तुरंत किसी एक ड्रम का नाम बता देते हैं. कुछ लोगों को लगता है कि जिस ड्रम से पानी तेजी से निकल रहा है, वही सबसे पहले खाली होगा. वहीं कुछ लोग छेद की ऊंचाई देखकर अपना जवाब चुनते हैं.

Advertisement

लेकिन इस पहेली को समझने के लिए सिर्फ पानी की धार देखना काफी नहीं है. यह भी देखना जरूरी है कि छेद किस ऊंचाई पर बना है और पानी का स्तर नीचे आने पर क्या होगा. साइंस के अनुसार, ड्रम के अंदर पानी का दबाव छेद के ऊपर मौजूद पानी की ऊंचाई पर निर्भर करता है. आम तौर पर पानी की सतह से छेद जितना नीचे होगा, उस छेद पर पानी का दबाव उतना ही ज्यादा होगा. इसी वजह से नीचे बने छेद से पानी निकलने की रफ्तार शुरुआत में ऊपर बने छेद की तुलना में ज्यादा हो सकती है, बशर्ते बाकी स्थितियां समान हों.

.

लेकिन यहां एक दिलचस्प बात भी है. ऊपर बने छेद से पानी निकलते समय जैसे ही पानी का स्तर उस छेद तक पहुंचता है, पानी का बहाव रुक सकता है. ऐसे में ड्रम के निचले हिस्से में पानी बचा रह जाएगा. बीच में छेद वाले ड्रम के साथ भी ऐसा हो सकता है. वहीं, नीचे छेद होने के कारण ड्रम C से पानी का स्तर और नीचे तक गिर सकता है. इसलिए सिर्फ पानी की धार देखकर यह तय करना सही नहीं होगा कि कौन सा ड्रम पूरी तरह सबसे पहले खाली होगा.

अब आपको बताना है सही जवाब
यह ऑप्टिकल इल्यूजन आपकी नजर के साथ-साथ आपकी सोचने की क्षमता को भी परखता है. तस्वीर को एक बार फिर ध्यान से देखिए और बताइए कि आपके हिसाब से कौन सा ड्रम सबसे पहले खाली होगा.क्या आपका जवाब A है, B है या C? जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय छेद की ऊंचाई और पानी के स्तर पर ध्यान दीजिए. आपका जवाब क्या है? कमेंट करके बताइए और देखिए कि कितने लोग इस पहेली को सही समझ पाते हैं!

Advertisement

आपको बता दें कि सही जवाब होगा ड्रम A. क्योंकि A के ड्रम का छेद सबसे ऊपर है. पानी का स्तर जैसे ही उस छेद के बराबर आएगा, पानी का बहाव रुक जाएगा. इसलिए तस्वीर के हिसाब से A सबसे पहले खाली/ड्रेन होना शुरू होकर सबसे पहले पानी निकालना बंद करेगा.
यही इस ऑप्टिकल इल्यूजन का ट्रिक है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement