scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

तीन गुना हुई इस कार की सेल्स... 13.99 लाख रुपये से शुरू है कीमत

MG Hector Tomahawk EV
  • 1/7

जेएसडब्लू एमजी मोटर ने हाल में ही भारतीय बाजार में हेक्टर टॉमाहॉक इलेक्ट्रिक को लॉन्च किया है. इस कार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अक्टूबर 2026 में इस कार की 1,545 यूनिट्स रजिस्टर हुई है. वहीं सितंबर में कार की 443 यूनिट्स रजिस्टर हुई थी. यानी कार की सेल्स में बड़ा इजाफा हुआ है. (Photo: mgmotor.co.in)

MG Hector Tomahawk EV
  • 2/7

इन नंबर्स के साथ एमजी हेक्टर टॉमाहॉक इलेक्ट्रिक कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली ईवी बन गई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो एमजी ने अक्टूबर में 5,965 ईवी बेची हैं. सितंबर के मुकाबले ये आंकड़ा 8 परसेंट ज्यादा है. सितंबर 2026 में कंपनी ने 5,521 इलेक्ट्रिक कारें बेची थी. ये संख्या कस्टमर रजिस्ट्रेशन की हैं. (Photo: mgmotor.co.in)

MG Hector Tomahawk EV
  • 3/7

यानी जिन कारों को लोगों ने खरीदा है ये नंबर उन्हें दिखाता है. बात करें हॉमाहॉक ईवी की, तो इसका रजिस्ट्रेशन सितंबर में ही शुरू हुआ है. ऐसे में सितंबर में कार को कम वक्त मिला था, जबकि अक्टूबर में कार पूरे महीने बिकी है. ये कार 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ही अवतार में आती है. (Photo: ITG)

Advertisement
MG Hector Tomahawk EV
  • 4/7

लोग इसके 7-सीटर वर्जन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. कुल नंबर्स में लगभग 65 परसेंट यानी 1000 यूनिट्स सिर्फ 7-सीटर वर्जन की बिकी हैं. ये कार 13.99 रुपये की बैटरी रेंटल प्राइस (BaaS) पर आती है. इसके साथ 4.90 रुपये प्रति किलोमीटर बैटरी चार्ज देना होगा. (Photo: mgmotor.co.in)

MG Hector Tomahawk EV
  • 5/7

कार का इंट्रोडक्टरी ऑफर खत्म होने से इसकी कीमत 75 हजार रुपये बढ़ गई है. अब ये 20.25 लाख से 24.25 लाख की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. कार में 69.2 kWh की बैटरी और फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो 201 बीएचपी की पावर और 310 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. (Photo: mgmotor.co.in)

MG Hector Tomahawk EV
  • 6/7

एमजी हेक्टर टॉमाहॉक ईवी की क्लेम्ड रेंज 518 किलोमीटर है. कार में फीचर्स की भरमार है. इसमें 39.6 सेमी का डिस्प्ले मिलता है. इसमें वायरलेस चार्जिंग, गेस्चर कंट्रोल टचस्क्रीन समेत कई दूसरे फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग, लेवल 2 ADAS और 360 डिग्री कैमरा जैसे सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं. (Photo: mgmotor.co.in)

MG Hector Tomahawk EV
  • 7/7

बूट स्पेस की बात करें, तो एमजी हेक्टर टॉमाहॉक में 5 सीटर वर्जन में 610 लीटर का बूट मिलता है, जबकि 7 सीटर अवतार 192 लीटर के बूट स्पेस के साथ आता है. अगर रियर सीट्स को फोल्ड किया जाए, तो इसमें 528 लीटर का बूट स्पेस मिल जाएगा. (Photo: mgmotor.co.in)

Advertisement
Advertisement