scorecardresearch
 

गर्मी तू क्या है बे... हिंदुस्तानियों के इन देसी जुगाड़ के सामने हीटवेव भी फेल!

भीषण गर्मी बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो दिखाते हैं कि भारतीय हर मुश्किल का कोई न कोई देसी जुगाड़ निकाल ही लेते हैं.

Advertisement
X
लोग इस जुगाड़ को 'गर्मी का सबसे शानदार देसी इनोवेशन' बता रहे  (Photo: X/ @Bhanwarlalcha, laughingcolours, @Jimmyy__02)
लोग इस जुगाड़ को 'गर्मी का सबसे शानदार देसी इनोवेशन' बता रहे (Photo: X/ @Bhanwarlalcha, laughingcolours, @Jimmyy__02)

उत्तर भारत इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है. हालात ऐसे हैं कि मई की तपती दोपहर लोगों के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं लग रही. ऊपर से नौतपा शुरू हो चुका है, यानी वो दौर जब सूरज की तपिश अपने सबसे खतरनाक रूप में होती है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 मई को गर्मी और बढ़ सकती है.  वाराणसी, प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

एक तरफ दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिल रहा है, वहीं उत्तर और मध्य भारत में हीटवेव जैसे हालात बने हुए हैं. ऐसे में आम लोगों के लिए घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. लेकिन रोज कमाने-खाने वाले मेहनतकश लोगों के पास काम रोकने का विकल्प नहीं है. यही वजह है कि अब लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए देसी जुगाड़ का सहारा लेते नजर आ रहे हैं.

चलता-फिरता ‘देसी AC’

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी हैं और प्रभावित भी. एक वीडियो में एक शख्स ने अपने स्कूटर को ही चलता-फिरता ‘देसी AC’ बना दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटर पर ऐसा सेटअप लगाया गया है, जो चलते समय ठंडी हवा के साथ पानी की हल्की फुहार भी देता है.

Advertisement

इस जुगाड़ की वजह से राइडर को तेज धूप और गर्म हवा से काफी राहत मिलती दिखाई दे रही है. लोगों को यह आइडिया बेहद मजेदार और काम का लग रहा है.

ई-रिक्शा या चलता-फिरता कूलर

गर्मी से राहत पाने का एक और अनोखा तरीका एक ई-रिक्शा चालक ने निकाला. वायरल वीडियो में युवक का ई-रिक्शा चलते-फिरते कूलर जैसा नजर आ रहा है. रिक्शे के चारों तरफ खस लगाया गया है, जिस पर पानी डाला जा रहा है. इससे अंदर बैठने वालों को ठंडी हवा का एहसास हो रहा है. लोग इस जुगाड़ को 'गर्मी का सबसे शानदार देसी इनोवेशन' बता रहे हैं. 

 

ललितपुर की ये तस्वीर देखिए, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. भीषण गर्मी से परेशान एक युवक मिट्टी के मटकों के नीचे बने अस्थायी इंतजाम के अंदर लेटा नजर आया. बताया जा रहा है कि यह मामला ललितपुर के मेडिकल कॉलेज के पास बने प्याऊ का है. युवक आराम से वहां सोता दिखाई दिया, जहां मटकों से आती ठंडी हवा और पानी की नमी उसे राहत दे रही थी.

 

गर्मी में ऐसा जुगाड़ भी शायद किसी असली किसान के बेटे का दिमाग ही निकाल सकता है. जहां पंप से खेत की सिंचाई भी हो रही है, वहीं उसी बहते पानी के नीचे खटिया डालकर कोई आराम से गर्मी को मात देता नजर आ रहा है.

Advertisement

इन वायरल वीडियोज को देखकर साफ है कि गर्मी भले ही लोगों की परीक्षा ले रही हो, लेकिन भारतीयों का देसी जुगाड़ हर चुनौती का हल निकालने में पीछे नहीं हट रहा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement