scorecardresearch
 

'जबलपुर का फेमस स्कूटर...' एक बार देख लिया तो नहीं हटेगी नजर- देखें वायरल VIDEO

ये स्कूटर मोती सितारों और गोटे से जड़ा हुआ है. इसके साथ ही स्कूटर में रंग बिरंगी लाइट्स जल रही हैं. इसमें टेलीविजन की भी व्यवस्था की गई है. और उसे भी बाकी स्कूटर की तरह ही सजाया गया है.

Advertisement
X
शख्स का स्कूटर वायरल हुआ (तस्वीर- इंस्टाग्राम)
शख्स का स्कूटर वायरल हुआ (तस्वीर- इंस्टाग्राम)

ऑटोमोबाइल और इनोवेशन के इस जमाने में एक ऐसे स्कूटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पहले शायद ही किसी ने देखा हो. स्कूटर को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जैसा काई सोच भी नहीं सकता. इसमें क्रिएटिविटी कूट कूट कर भरी हुई है. ये मोती सितारों और गोटे से जड़ा हुआ है. इसके साथ ही स्कूटर में रंग बिरंगी लाइट्स जल रही हैं. इसमें टेलीविजन की भी व्यवस्था की गई है. और उसे भी बाकी स्कूटर की तरह ही सजाया गया है.

स्कूटर में आगे की तरफ मौजूद छोटी सी स्क्रीन पर सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' प्ले की हुई है. वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर का बताया जा रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर my_love_jabalpur नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अभी तक 19.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक भी किया है. बड़ी संख्या में लोग इस पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग कमेंट सेक्शन में मीम्स भी शेयर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 'Black Alien' बना शख्स, पहचान पाना मुश्किल, बताया किस वजह से खुद को बदलना पड़ा

वीडियो देख क्या बोल रहे लोग?

एक ऑनलाइन यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है, 'भाई इसमें अभी बहुत कुछ लगाना बाकी है, प्रोजेक्टर, नासा का सिक्योरिटी फंक्शन, इसरो का हार्डकोर, वाईफाई 6, एक सैटेलाइट, और इनवर्टर, और आयरन मैन का आरक्रिएटर.'

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

एक अन्य यूजर ने कहा, 'जब आप अतीत में ट्रक ड्राइवर रहे हों.' तीसरे यूजर ने कहा, 'भारत में जो बैंड बाजे वाली गाड़ी होती है, ये स्कूटर उसकी छोटी बहन है.' चौथे यूजर ने कहा, 'रणवीर सिंह का स्कूटर.' पांचवें यूजर ने लिखा, 'कुछ भी कहो पर स्कूटर गजब लग रहा है.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement