अंतरराष्ट्रीय रग्बी प्लेयर स्कॉट बाल्डविन को एक शेर को दुलारना भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्कॉट शेर के पास हाथ बढ़ाते नजर आते हैं. इसके बाद शेर ने उनके हाथ को जबड़े में ले लिया.
हालांकि, वक्त रहते वह अपना हाथ शेर से छुड़ाने में कामयाब रहे. सोशल मीडिया पर शेर के हमले का यह वीडियो वायरल हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, घटना अफ्रीका के व्लेल्टरविन गेम लॉज की है. वह अपने साथी खिलाड़ियों के साथ घूमने गए थे.
घटना की वजह से स्कॉट बाल्डविन को मैच भी मिस करना पड़ा है. इसके बाद उन्होंने ट्विटर पर अपने फैन्स से माफी भी मांगी है. उन्होंने ट्विटर पर इसे अपना बताया है. उन्होंने यह भी कहा है कि जल्दी ही वह स्वस्थ हो जाएंगे.
कई लोगों ने उन्हें ट्विटर पर जवाब देते हुए घटना से सीख लेने की सलाह दी है. कुछ अन्य लोगों ने सवाल किया कि आपको जाने की अनुमति किसने दी?
Stroke the Lion it'll be fine they said! Here's petting a lion like it's a pet cat!
— Andy Goode (@AndyGoode10)