जापान में इन दिनों एक अजीबोगरीब ट्रेंड चर्चा में है. एक लोकल परफर्मर अपने फैंस के साथ एक विचित्र व्यवहार करती दिखाई दे रही हैं. वह अपने चाहने वालों के साथ हाथ मिलाने या गले लगने की जगह अपने अंडर आर्म्स सूंघने को कहती हैं और लोग भी ऐसा खुशी-खुशी कर रहे हैं. इस अजीब से ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.
एक जापानी अंडरग्राउंड आइडल (लोकल परफर्मर या डांसर) अपने प्रशंसकों को अपने अंडर आर्म्स सूंघने जैसा असामान्य काम करवा कर चर्चा का केंद्र बन गई हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, होंशू द्वीप के वाकायामा की रहने वाली हरी मात्सुमोतो नाम की डांसर के सोशल मीडिया पर 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.
मात्सुमोतो एक अंडरग्राउंड आइडल हैं. जापान में आमतौर पर छोटे थिएटर, लाइवहाउस या शॉपिंग सेंटर जैसे स्थानों पर डांस करने वाली महिलाओं को अंडरग्राउंड आइडल कहा जाता है. टेलीविजन, मैगजीन और विज्ञापनों में दिखाई देने वाले सितारों के उलट ये परफर्मर छोटे स्तर पर लाइव परफर्म कर अपने फैंस के साथ सीधे तौर पर जुड़ी होती हैं.
हाल ही में, मात्सुमोतो ने एक शो के बाद की बातचीत के दौरान पारंपरिक तौर पर हाथ मिलाने और गले लगने की जगह अपने फैंस को अपना अंडर आर्म्स सूंघने को कहा. ऐसा करके उन्होंने एक अजीब ट्रेंड शुरू कर दिया.
क्यों ऐसे अजीबोगरीब ट्रेंड शुरू कर रही हैं डांसर
एक वायरल वीडियो में एक अधेड़ उम्र का फैन मात्सुमोतो के अंडर आर्म्स सूंघता दिखाई दे रहा है. इसके बाद वीडियो पर उसके एक फैन ने मात्सुमोतो की एक तस्वीर ऑनलाइन शेयर करते हुए कैप्शन लिखा - मुझे भी ऐसा ही करना है. इसके बाद काफी फैंस ऐसा करने के लिए तैयार हो गए. कुछ तो इसके बदले में अपनी सारी कमाई उसे देने का वादा करते दिखाई दिए. मात्सुमोतो ने यह नहीं बताया है कि उन्होंने बगल सूंघने की इस ट्रेंड को क्यों शुरू किया.
लोगों का मानना है कि हरी हजारों अंडरग्राउंड आइडल्स के बीच अलग दिखने और अपने फैन बेस को मजबूत करने का एक तरीका के तौर पर इसे अपनाया है. अब इस अजीबोगरीब ट्रेंड को ऑनलाइन कई लोग घिनौना बता रहे हैं. वहीं उस फरफर्मर के फैन से एक नया और रोचक ट्रेंड बता रहे हैं.
जैसे-जैसे जापानी अंडरग्राउंड आइडल कल्चर बढ़ रहा है और लाइव-स्ट्रीमिंग अर्थव्यवस्थाएं बढ़ रही हैं. चीन में, विशेष रूप से शंघाई और हांगकांग में, इसी तरह के अंडरग्राउंड आइडल से जुड़े वीडियो वायरल होने लगे हैं.