scorecardresearch
 

पूर्व गृह सचिव आर के सिंह ने कहा, गृह मंत्री बनने के काबिल नहीं हैं सुशील शिंदे

हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व गृह सचिव आर के सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर जोरदार हमला बोला है. सिंह ने कहा है कि शिंदे गृह मंत्री बनने के काबिल नहीं हैं.

Advertisement
X
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे

हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व गृह सचिव आर के सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे पर जोरदार हमला बोला है. सिंह ने कहा है कि शिंदे गृह मंत्री बनने के काबिल नहीं हैं. पूर्व गृह सचिव ने यह भी कहा कि वित्त मंत्री पी चिदंबरम शिंदे की तुलना में 100 गुना बेहतर हैं.

सिंह ने मंगलवार को एक सवाल के जवाब में कहा, 'वह (शिंदे) गृहमंत्री बनने के योग्य नहीं हैं.' सिंह से दिल्ली पुलिस के तबादलों और नियुक्तियों में कथित रूप से दखल और अंडरवर्ल्‍ड सरगना दाऊद इब्राहीम को भारत वापस लाने में अमेरिकी मदद के बारे में गलत सूचना देने के आरोपों पर सवाल किए गए थे.

यह पूछने पर कि वह पी. चिदंबरम या शिंदे में से किसे बेहतर गृहमंत्री मानते हैं, पूर्व गृहसचिव ने कहा कि मौजूदा वित्त मंत्री आज के गृहमंत्री से 100 गुना बेहतर हैं. सिंह ने यह भी कहा कि दाऊद पर गलत सूचना देकर शिंदे देश को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'एफबीआई ने कभी नहीं कहा कि वह दाऊद को पकड़ने में हमारी मदद करेगी. एफबीआई की बैठक में मैं भी था. तीसरे देश में अमेरिका हमारी मदद क्यों करेगा?'

Advertisement
Advertisement