scorecardresearch
 

धूल, गंदगी और पॉकेटमारों का डर... एफिल टावर पहुंची महिला ने दिखाई 'असलियत', वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर पेरिस और एफिल टावर की खूबसूरत तस्वीरें आपने खूब देखी होंगी, लेकिन एक महिला ने इसका दूसरा पहलू दिखाकर इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. महिला ने अपने वीडियो में धूल भरे रास्तों, भीड़भाड़ वाली लिफ्ट, कथित गंदगी और पिकपॉकेट से सावधान करने वाले बोर्ड्स को दिखाते हुए अपना अनुभव शेयर किया है. वीडियो को अब तक सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Advertisement
X
क्या दुनिया के सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स में शामिल एफिल टावर की हकीकत वैसी ही है   (Photo:Insta/@storyteller_meharma)
क्या दुनिया के सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स में शामिल एफिल टावर की हकीकत वैसी ही है (Photo:Insta/@storyteller_meharma)

पेरिस का नाम सुनते ही दिमाग में खूबसूरत सड़कें, शानदार कैफे और एफिल टावर की तस्वीर उभरने लगती है. खासकर सोशल मीडिया पर एफिल टावर के सामने तस्वीर खिंचवाते पर्यटकों के वीडियो देखकर कई लोगों का मन यहां जाने का करता है. लेकिन क्या दुनिया के सबसे मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स में शामिल एफिल टावर की हकीकत वैसी ही है, जैसी इंस्टाग्राम और ट्रैवल वीडियो में दिखाई देती है? एक महिला ने अपने पेरिस ट्रिप का अनुभव शेयर करते हुए एफिल टावर का ऐसा पहलू दिखाया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए.

महिला का नाम मेहरमा बताया जा रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एफिल टावर घूमने का अपना अनुभव बताया. वीडियो में उन्होंने टावर तक पहुंचने वाले रास्ते से लेकर वहां की भीड़, लिफ्ट और आसपास के माहौल तक कई चीजें दिखाईं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसे सात लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

'एफिल टावर पहुंचते-पहुंचते धूल में भर गए'

वीडियो की शुरुआत में मेहरमा एफिल टावर के आसपास के रास्ते दिखाती हैं. उनका दावा है कि यहां धूल भरे रास्ते और कई जगह सूखी घास नजर आई. उन्होंने कहा कि एफिल टावर तक पहुंचते-पहुंचते पर्यटक धूल से भर सकते हैं.

मेहरमा ने इलाके में रखे कूड़ेदानों और कथित तौर पर आने वाली बदबू का भी जिक्र किया. उन्होंने बच्चे की प्रैम के साथ घूमने में हुई परेशानी के बारे में भी बताया. उनके मुताबिक, कुछ जगहों पर प्रैम को फोल्ड करके बच्चे और सामान के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा गया, जिससे उनका अनुभव और मुश्किल हो गया.

Advertisement

पिकपॉकेट से सावधान रहने की चेतावनी

महिला ने वीडियो में उन चेतावनी बोर्ड्स को भी दिखाया, जिनमें पर्यटकों को पिकपॉकेट यानी जेबकतरों से सावधान रहने के लिए कहा गया था. इसे लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यहां लोगों को अपनी चीजों को पिकपॉकेट से बचाने की चेतावनी दी जा रही है.

दरअसल, दुनिया के बड़े टूरिस्ट स्पॉट्स पर पर्यटकों को अपने सामान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. महिला ने इसी चेतावनी को अपने वीडियो में दिखाते हुए पेरिस घूमने के अनुभव पर सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें: पापा के 50वें बर्थडे को बेटी ने बनाया यादगार, पर्दा हटाते ही सामने थी नई बाइक

लिफ्ट में जाले और भारी भीड़ का दावा

एफिल टावर के ऊपर जाते समय भी महिला का अनुभव उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने दावा किया कि उन्हें कई जगह मकड़ी के जाले दिखाई दिए. वीडियो में उन्होंने लिफ्ट के अंदर भी कथित तौर पर जाले दिखाए और टूटे हुए नजर आ रहे शीशों की ओर ध्यान दिलाया.महिला के मुताबिक, लिफ्ट में काफी भीड़ थी और गर्मी भी महसूस हो रही थी. उन्होंने अपने अनुभव को बताते हुए कहा कि वहां 'जाले, मकड़ियां, गर्मी और लोग' थे.

देखें वीडियो

पहली मंजिल का नजारा आया पसंद

Advertisement

हालांकि एफिल टावर की हर चीज से महिला निराश नहीं हुईं. उन्होंने माना कि पहली मंजिल से दिखाई देने वाला नजारा उन्हें काफी पसंद आया. उनके मुताबिक, पहली मंजिल पर उनका अनुभव ज्यादा बेहतर था.लेकिन जैसे-जैसे वह ऊपर पहुंचीं, उनका अनुभव बदल गया. उनका कहना था कि ऊपरी हिस्सा उन्हें ज्यादा बंद और घुटन भरा महसूस हुआ. वहां लगे सुरक्षा बैरियर की वजह से भी उन्हें नजारे का वैसा अनुभव नहीं मिला, जैसी उन्होंने उम्मीद की थी.

पेरिस की चमक के बीच गरीबी देखकर हुईं हैरान

मेहरमा ने अपने वीडियो को सिर्फ एफिल टावर तक सीमित नहीं रखा. उन्होंने पेरिस के कुछ अन्य इलाकों के दृश्य भी दिखाए, जहां उनके मुताबिक कूड़ा, ग्रैफिटी, बेघर लोग और भीड़भाड़ नजर आई.महिला ने पेरिस में अमीरी और गरीबी के बीच दिखाई देने वाले अंतर पर भी हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि एक ही सड़क के एक तरफ काफी ग्लैमर दिखाई देता है, जबकि दूसरी तरफ गरीबी नजर आती है.वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने सवाल किया, 'क्या आपने पहले एफिल टावर का यह रूप देखा है?'

वीडियो देखकर क्या बोले लोग?

महिला का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई. कुछ यूजर्स ने उनके अनुभव से सहमति जताई तो कुछ ने एफिल टावर और पेरिस का बचाव किया.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा कि पेरिस को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है. दूसरे यूजर ने कहा कि इंस्टाग्राम पर शहर का यह पहलू शायद ही देखने को मिलता है. वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि इस वीडियो ने उनकी ड्रीम ट्रिप का सपना ही खराब कर दिया. हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि एफिल टावर की पहली मंजिल से दिखाई देने वाला नजारा अब भी बेहद खूबसूरत है.

सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो एक महिला का निजी अनुभव और उनके दावे दिखाता है. जाहिर है कि किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन को लेकर अलग-अलग लोगों का अनुभव अलग हो सकता है. लेकिन वीडियो ने सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली पेरिस की चमकदार तस्वीर और जमीन पर पर्यटकों को होने वाले अनुभव को लेकर एक नई बहस जरूर छेड़ दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement