scorecardresearch
 

हिरण ने खाया सांप! वायरल VIDEO पर लोग बोले- जीव विज्ञान फिर से पढ़ना पड़ेगा

सोशल मीडिया पर एक दुर्लभ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिरण सांप को मुंह में दबाकर चबाता दिखाई दे रहा है. हिरण को आमतौर पर शाकाहारी माना जाता है, इसलिए इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है. यूजर्स भी इस अनोखे नजारे पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Advertisement
X
हिरन अपने मुंह में एक सांप दबाए हुए है (Photo:X/@Sandeep52748637)
हिरन अपने मुंह में एक सांप दबाए हुए है (Photo:X/@Sandeep52748637)

हिरण को आमतौर पर घास, पत्तियां, फल और कोमल पौधे खाते हुए देखा जाता है. लेकिन अगर कोई कहे कि उसने हिरण को सांप खाते हुए देखा है, तो शायद पहली बार में यकीन करना मुश्किल होगा. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिरण सांप को मुंह में दबाकर चबाता हुआ दिखाई दे रहा है. यह दुर्लभ नजारा देखकर लोग हैरान हैं.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हिरण अपने मुंह में एक सांप दबाए हुए है और उसे चबाता नजर आ रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

कमेंट्स में लोगों ने जवाब तलाशने की कोशिश

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा, "जीव विज्ञान के सारे अध्याय की धज्जियां उड़ा दीं." यह कमेंट भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

एक अन्य यूजर मृणाल मोहंती ने लिखा कि हिरण मुख्य रूप से शाकाहारी होते हैं, लेकिन वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार कुछ दुर्लभ परिस्थितियों में वे शरीर में खनिज (मिनरल्स) और अन्य पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए छोटे जीवों को भी खा सकते हैं. ऐसे मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं.

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा कि वैज्ञानिकों ने कई बार देखा है कि कुछ हिरण अवसर मिलने पर छोटे सांप, पक्षियों के अंडे, चूजे या दूसरे छोटे जीव भी खा लेते हैं. ऐसा वे प्रोटीन, कैल्शियम या अन्य खनिजों की जरूरत पूरी करने के लिए करते हैं. इस व्यवहार को 'ऑपरच्युनिस्टिक फीडिंग' कहा जाता है.

 

यह भी पढ़ें: पर्यटकों के सामने अजगर को मुंह में दबाकर ले गया बाघ, कॉर्बेट का VIDEO वायरल

वहीं कुंदन पटेल नाम के यूजर ने लिखा कि गजब का नजारा है. पहली बार देख रहा हूं. मुझे भी यकीन नहीं हो रहा कि प्रकृति में ऐसा भी हो सकता है. शाकाहारी जीव मांसाहारी कैसे हो गया?

क्या सचमुच हिरण सांप खा सकते हैं?

वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, हिरण का मुख्य भोजन घास, पत्तियां और अन्य वनस्पतियां होती हैं. हालांकि, कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों में यह भी सामने आया है कि बेहद दुर्लभ परिस्थितियों में कुछ हिरण पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के लिए छोटे जीवों का सेवन कर सकते हैं. हालांकि यह उनका सामान्य भोजन नहीं होता.

यही वजह है कि हिरण का सांप खाते हुए यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement