scorecardresearch
 

Zomato-Swiggy पर CJP प्रदर्शनकारियों के लिए बेनामी ऑर्डर की बाढ़, देशभर से भेजा जा रहा खाना

जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच एक अलग तस्वीर सामने आई है. देशभर से लोग ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर प्रदर्शनकारियों तक पहुंचा रहे हैं. पिज्जा, बर्गर, मोमोज और थाली के लगातार पहुंच रहे ऑर्डर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं.

Advertisement
X
इन ऑर्डर में पिज्जा, बर्गर, मोमोज, बिरयानी कई चीजें शामिल हैं (Photo:Insta/@theewerchillpill)
इन ऑर्डर में पिज्जा, बर्गर, मोमोज, बिरयानी कई चीजें शामिल हैं (Photo:Insta/@theewerchillpill)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में इन दिनों एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है. यहां हर कुछ मिनट में जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी पार्टनर खाने के पैकेट लेकर पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि ये ऑर्डर किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि वहां मौजूद किसी भी भूखे प्रदर्शनकारी के लिए किए जा रहे हैं.

देशभर से आ रहे ऑनलाइन फूड ऑर्डर

रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, जयपुर और कई अन्य शहरों से लोग ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर रहे हैं. डिलीवरी एड्रेस में सिर्फ जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट लिखा जा रहा है और निर्देश दिए जा रहे हैं कि खाना वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को दे दिया जाए.इन ऑर्डर में पिज्जा, बर्गर, मोमोज, बिरयानी, थाली, चाय और स्नैक्स जैसी कई चीजें शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 'हां, मैं बर्गर खाऊंगा'... वायरल वीडियो पर कॉकरोच जनता पार्टी के नेता का जवाब चर्चा में

बारिश में जोमैटो डिलीवरी बॉय का VIDEO हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा एक वीडियो की हो रही है, जिसमें तेज बारिश के बीच एक जोमैटो डिलीवरी पार्टनर खाना लेकर जंतर-मंतर पहुंचता है.वीडियो में वह बताता है कि मुंबई के अनुज रावत ने ऑनलाइन पैसे देकर खाना ऑर्डर किया है और कहा है कि वहां जो भी भूखा व्यक्ति मिले, उसे यह खाना दे दिया जाए.वॉलंटियर्स ने न सिर्फ अनुज रावत का धन्यवाद किया, बल्कि बारिश में डिलीवरी पूरी करने वाले डिलीवरी पार्टनर के लिए भी तालियां बजाईं.

Advertisement

'द लल्लनटॉप' की ये रिपोर्ट देखिए

 

सोशल मीडिया पर लोग बोले- यही है इंसानियत

इस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर हजारों प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कई लोगों ने कहा कि यह दिखाता है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बैठे लोग भी किसी आंदोलन में बिना वहां पहुंचे अपना सहयोग दे सकते हैं.एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो गए. यही असली इंसानियत है.

क्या है पूरा मामला?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर से संसद मार्च का आह्वान किया था. इस आंदोलन को उस समय और ज्यादा चर्चा मिली, जब सोनम वांगचुक ने इस मुद्दे पर आमरण अनशन शुरू किया और बाद में उन्हें पुलिस हिरासत में लेकर अस्पताल ले जाया गया.इसी आंदोलन के दौरान देशभर से लोगों ने ऑनलाइन फूड ऑर्डर भेजकर प्रदर्शनकारियों के लिए अपने समर्थन का इजहार किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement