scorecardresearch
 

बाल नोंचे, मुक्का मारा... चलती बाइक में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल

इंटरनेट पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें चलती बाइक पर एक शख्स पीछे बैठी महिला को मुक्का मारते और उसके बाल नोंचते दिखाई दे रहा है.

Advertisement
X
चलती बाइक पर महिला से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल (Photo - X/@@gharkekalesh)
चलती बाइक पर महिला से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल (Photo - X/@@gharkekalesh)

आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो बरबस ध्यान तो खींचते ही हैं.   लोगों के मन में सवाल भी पैदा करते हैं कि आखिर ये क्या हो रहा है? ऐसा ही एक वीडियो की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. इस चौंकाने वाले वीडियो में चलती बाइक पर एक महिला के साथ मारपीट होते दिखाई दे रहा है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो का कैप्शन है - एक शख्स चलती बाइक पर दिन के उजाले में भुवनेश्वर के स्टूडियो स्क्वायर के पास महिला को मुक्का मारते हुए. बाइक की नंबर दिखाई दे रही है. 

इस वीडियो में एक बाइक पर पीछे बैठी महिला का बाइक चला रहा शख्स पहले बाल नोंचते दिखाई देता है. फिर एक के बाद एक कई मुक्के मारता दिखाई देता है. इस दौरान महिला पीछे बैठी रहती है और अपने चेहरे को बचाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि महिला चलती बाइक पर उस शख्स के इस तरह से मारपीट करने को लेकर कुछ भी बचाव करने में बेबस है. 

महिला उस शख्स पर कोई पलटवार करती नहीं दिखाई देती है. अब मामला क्या है. इस बात की तो पुष्टि वीडियो से नहीं हो सकी है. इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स ने भी बस इतना ही बताया है जो वीडियो में दिखाई दे रहा है. अगर महिला के साथ इस तरह से मारपीट की जा रही है, तो यह गंभीर मामला बन सकता है. वहीं चलती बाइक पर ऐसी हरकत से बैलेंस भी बिगड़ सकता था और दोनों को गंभीर चोट भी लग सकती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: जहां जहां लोग जा रहे... वहां-वहां टेंट! कूलर के बाद वायरल हुई ये टेंट वाली बारात

इस वीडियो काफी लोगों ने अपने नजरिए से अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है कि वह शख्स टॉक्सिक है और अब इस पर कुछ ऐसे ही लोग लिखेंगे कि जरूर महिला ने कुछ किया होगा. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है - यह व्यवहार हैरान करने वाला है. इस तरह से दिनदहाड़े चलते बाइक पर किसी महिला के साथ हिंसा गंभीर बात है.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement