scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Rate Change: चांदी में बड़ा बदलाव, हाई से अब ₹1.95 लाख सस्ती, जानें 10 ग्राम सोने का भाव

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव
  • 1/6

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में बीते कुछ दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर वायदा कारोबार की शुरुआत होने पर जहां सोना महंगा हुआ, तो वहीं चांदी भाव करीब 2600 रुपये प्रति किलोग्राम चढ़ गया. हालांकि, इस तेजी के बाद भी Silver अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 1.95 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

चांदी में अचानक जोरदार तेजी
  • 2/6

चांदी में अचानक जोरदार तेजी
MCX पर चांदी की वायदा कीमत में सोमवार को तगड़ा उछाल देखने को मिला है. बीते सप्ताह शुक्रवार को वायदा कारोबार खत्म होने पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली 1 Kg Silver Price 2,22,138 रुपये पर क्लोज हुआ था, जबकि खुलते ही ये उछलकर 2,23,500 पर कारोबार आ गया और कुछ ही देर में ये कीमती धातु 2611 रुपये महंगी होकर 2,24,749 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई. (Photo: Reuters)

हाई से अब इतना सस्ती Silver
  • 3/6

हाई से अब इतना सस्ती Silver
चांदी के दाम में कुछ दिनों से जारी तेजी के बाद भी ये अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. बता दें कि एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में चांदी की कीमत इस साल जनवरी महीने में पहली बार 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर के पार निकली थी और इसने 4,20,048 रुपये प्रति किलो का हाई लेवल छुआ था. हालांकि, इस स्तर पर पहुंचने के बाद चांदी लगातार क्रैश (Silver Price Crash From High) नजर आई और हालिया तेजी के बाद भी अभी हाई से 1,95,299 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

Advertisement
चांदी ही नहीं, सोना भी चमका 
  • 4/6

चांदी ही नहीं, सोना भी चमका 
वायदा कारोबार में सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने की कीमत में भी तगड़ा उछाल बीते कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है. MCX Gold Rate पर नजर डालें, तो पिछले शुक्रवार को ये कीमती पीली धातु 1,43,106 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी और सोमवार को ये खुलने के साथ ही उछलकर 1,44,230 रुपये पर जा पहुंची. यानी सोना 1124 रुपये महंगा हो गया. (Photo: Reuters)

Gold भी हाई से अभी इतना सस्ता
  • 5/6

Gold भी हाई से अभी इतना सस्ता
सोने की वायदा कीमत भी जनवरी महीने में ही पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार निकली थी और ताजा भाव से तुलना करें, तो बीते कुछ दिनों की तेजी के बाद भी 10 Gram 24 Karat Gold अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से करीब 55 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा है. (Photo: Reuters)

6 दिन में Gold-Silver इतना महंगा
  • 6/6

6 दिन में Gold-Silver इतना महंगा
बीते सप्ताह में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सोमवार को कीमतों में आई तेजी देखें, तो बीते छह कारोबारी दिनों में कुल मिलाकर वायदा चांदी 7843 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है. बीते 17 जुलाई को 1 किलो चांदी की कीमत 2,16,403 रुपये पर बंद हुई थी. वहीं सोने की कीमत इस दौरान 1,40,906 रुपये से 1,44,230 रुपये पर पहुंची है यानी सोना 3324 रुपये चढ़ा है. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 0.9% बढ़कर 4,087.79 डॉलर प्रति औंस, जबकि US गोल्ड फ्यूचर्स 0.5% बढ़कर 4,089.90 डॉलर प्रति औंस हो गया. (Photo: Reuters)

(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement