आईपीएल के बाद बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है. महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट के अंदर धमाकेदार आगाज करते हुए वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में वैभव ने बल्ले से रनों का अंबार लगा दिया. उन्होंने 3 मैचों में 196.10 के स्ट्राइक रेट के साथ 151 रन बनाए.
वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
वैभव सूर्यवंशी के इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. भारत ने इस सीरीज में 3-0 से जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया, जिसके सबसे बड़े हीरो वैभव रहे. वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप प्रदर्शन के बाद उनके खेलने के तरीके पर सवाल उठाए जाने लगे थे. लेकिन वैभव ने बल्ले से अब आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है.
1️⃣5️⃣1️⃣ runs at an explosive 1️⃣9️⃣6️⃣ strike rate 💥
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
15-year-old Vaibhav Sooryavanshi bags the Player of the Series award 👏👏#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/s2czRP4iei
पहला अर्धशतक जड़ किया कमाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया. महज 15 साल और 118 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर वैभव ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया. उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला (15 साल 340 दिन) का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए यह बड़ी कामयाबी हासिल की.
ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
तीसरे टी20 में वैभव ने 49 गेंदों पर 81 रनों की आतिशी पारी खेली. इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट के इतिहास में 16 साल पूरा करने से पहले दो बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए.
The very first of many for the teenage sensation ✨
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
Vaibhav Sooryavanshi takes home his maiden Player of the Match award in international cricket! 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/jwYAN5oHa9
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त
वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने के सचिन तेंदुलकर के लगभग चार दशक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सचिन ने 16 साल की उम्र में यह करिश्मा किया था. लेकिन वैभव ने सिर्फ 15 साल की उम्र में ऐसा कर सचिन के सालों पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
जो कोई नहीं कर सका किया वो कमाल
एसोसिएट देशों के लिए वैभव से कम उम्र में भी कुछ खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है. लेकिन आईसीसी के फुल मेंबर देशों में 16 साल से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक से अधिक अर्धशतक जड़ने का यह मुकाम आज तक कोई नहीं हासिल कर पाया था.
A solid batting effort led by Vaibhav Sooryavanshi's fabulous knock 🔝
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
Over to our bowlers to defend 1️⃣9️⃣2️⃣ runs 🎯
Scorecard ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/20TaeRyVxk
सबसे कम उम्र में बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
3 मैचों में 151 रन बनाकर सीरीज के टॉप स्कोरर रहे वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में यह पुरस्कार जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.