scorecardresearch
 

'मेरी 21 पत्नियां हैं, 8 के नाम याद... अलग-अलग के साथ मांगता हूं भीख!' बांग्लादेशी भिखारी का वीडियो वायरल

बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उसकी 21 पत्नियां हैं. भीख मांगकर गुजारा करने वाले इस शख्स को अपनी सभी पत्नियों के नाम याद नहीं हैं.

Advertisement
X
मोरू मियां की कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. ( Photo: AI)
मोरू मियां की कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. ( Photo: AI)

बांग्लादेश के एक शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि भीख मांगकर गुजारा करने वाले इस शख्स की 21 पत्नियां हैं. हैरानी की बात यह है कि वह मुश्किल से अपनी 8 पत्नियों के नाम ही याद रख पाता है. इस शख्स का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा हो रही है.

वायरल खबर के मुताबिक, इस शख्स का नाम मोरू मियां है. दावा है कि उसकी 21 पत्नियां हैं और वह सभी के नाम याद नहीं रख पाता. उसकी कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, उसकी शादियों और वायरल वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

मोरू मियां ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कई बातें बताईं. उसका कहना है कि उसने खुद किसी महिला के सामने शादी का प्रस्ताव नहीं रखा, बल्कि महिलाएं ही उसके पास शादी करने की बात लेकर आती थीं. इसके बाद वह महिलाओं के शादी के प्रस्ताव को मना नहीं कर पाते. मोरू मियां से जब पूछा गया कि आखिर महिलाएं उससे शादी क्यों करना चाहती हैं, तो उसने कहा कि उसे खुद नहीं पता कि महिलाओं को उसमें क्या पसंद आता है.

Advertisement

मोरू का कहना है कि कई महिलाएं उम्र में उससे बड़ी भी थीं. वह उनके शादी के प्रस्ताव को ठुकराना ठीक नहीं समझता था. उसे लगता था कि ऐसा करने से महिलाओं को बुरा लग सकता है. इसी वजह से वह उनके प्रस्ताव स्वीकार करता गया और उसके मुताबिक, उसकी पत्नियों की संख्या 21 तक पहुंच गई. हालांकि, उसकी 21 शादियों के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए इसे मोरू मियां का दावा मानकर ही देखना चाहिए.

भीख मांगकर चलता है घर का खर्च
21 पत्नियां होने के बावजूद मोरू मियां की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं बताई जाती. रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक छोटे से एक कमरे के घर में रहता है और भीख मांगकर अपना गुजारा करता है. उसकी रोजमर्रा की जिंदगी भी काफी अलग बताई गई है. दावा है कि जब वह भीख मांगने जाता है, तो उसकी पत्नियों में से एक उसके साथ जाती है. इसके बाद बारी-बारी से दूसरी पत्नियां उसके साथ जाती हैं.

21 पत्नियों में से सिर्फ 8 के नाम बता पाया
मोरू मियां की कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब सामने आया, जब पत्रकारों ने उससे उसकी सभी पत्नियों के नाम पूछे. वह सभी के नाम नहीं बता पाया. उसे सिर्फ आठ नाम याद थे. इनमें शीला, नरगिस, सेलेना, आलिया, तारा, ज्योत्सना, राबिया और पारुल शामिल हैं. मोरू ने माना कि इतनी सारी पत्नियों के नाम याद रखना उसके लिए मुश्किल है.

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं?
मोरू मियां की कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इस मामले को मजाकिया अंदाज में देख रहे हैं, तो कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वह इतने बड़े परिवार का खर्च कैसे चलाता होगा.

नोट: AajTak.in इस वायरल खबर में किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करता है. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के आधार पर लिखी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement