scorecardresearch
 

एक दुल्हन के दो दूल्हे... दहेज देकर की शादी, पोस्ट वायरल  

एक महिला का एक ही समय में दो पुरुषों से शादी करना बेहद दुर्लभ माना जाता है. यही कारण है कि यह मामला अब सोशल मीडिया के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भी जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.

Advertisement
X
 बाद में उनकी मुलाकात मैकी नाम के एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई पुलिस अधिकारी से हुई(Photo credit-FACEBOOK/ We Love Isan)
बाद में उनकी मुलाकात मैकी नाम के एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई पुलिस अधिकारी से हुई(Photo credit-FACEBOOK/ We Love Isan)

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ अलग और हैरान करने वाले पोस्ट वायरल होते रहते हैं. कभी अनोखी शादियां तो कभी अनोखे रिश्तों की कहानियां लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. इसी तरह इन दिनों एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन एक ही समारोह में दो दूल्हों से शादी करती नजर आ रही है. इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं. थाईलैंड से एक ऐसी शादी की खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और चर्चा का विषय भी बना दिया. 37 वर्षीय दुआंगदुआन केत्सारो ने 28 फरवरी को एक ही विवाह समारोह में दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों से शादी कर ली. खास बात यह रही कि यह फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि तीनों की आपसी सहमति और समझ से लिया गया. 

पहली शादी नहीं चली तो की दूसरी शादी
थाईलैंड की 37 वर्षीय महिला दुआंगदुआन केत्सारो ने 28 फरवरी को एक ही शादी समारोह में दो ऑस्ट्रियाई पुरुषों से विवाह किया. यह अनोखी शादी देश और विदेश में चर्चा का विषय बन गई. दुआंगदुआन पहले एक सिंगर थीं, लेकिन उनका करियर ज्यादा सफल नहीं रहा. उनकी पहले एक शादी हो चुकी थी, जिससे उनके तीन बच्चे हैं.  वह रिश्ता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए पटाया में काम करना शुरू किया.

काम के दौरान उनकी मुलाकात ऑस्ट्रिया के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रोमन से हुई. दोनों करीब पांच साल तक साथ रहे. बाद में उनकी मुलाकात मैकी नाम के एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई पुलिस अधिकारी से हुई. मैकी और दुआंगदुआन ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया. खास बात यह है कि रोमन और मैकी आपस में अच्छे दोस्त हैं. तीनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और आखिर में साथ रहने का फैसला किया.दोनों दूल्हे आपस में अच्छे दोस्त हैं और लंबे समय से दुआंगदुआन के साथ रिलेशनशिप में थे. परिवार की मंजूरी के साथ पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई यह शादी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रही है.

Advertisement

सादे समारोह में शादी
28 फरवरी को थाईलैंड के प्राखोन चाई जिले में एक सादे और पारंपरिक समारोह में तीनों ने शादी कर ली. इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. दुआंगदुआन ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले अपने माता-पिता और बच्चों से सलाह ली थी. सभी ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया. उनके माता-पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को कई साल संघर्ष करते देखा है. अब जब वह खुश है और दोनों पुरुष उसका और परिवार का ख्याल रखते हैं, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों दूल्हों ने दुआंगदुआन को दहेज के तौर पर 10 लाख-10 लाख बात (कुल मिलाकर लगभग 30 लाख रुपये प्रत्येक) दिए.

क्यों चर्चा में है यह शादी?
एक ही महिला का एक साथ दो पुरुषों से शादी करना बहुत कम देखने को मिलता है. यही वजह है कि यह मामला सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement